LPG Price Cut: अगस्त के पहले ही दिन सरकार का तोहफा, ये सिलिंडर 200 रुपये से ज्यादा हुआ सस्ता: इतनी हुई कीमत
LPG Price Cut: अगस्त की पहली तारीख को कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती की गई है।

कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बड़ी कटौती।
HighLights
कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में बड़ी कटौती।
दिल्ली में 202 रुपये, कोलकाता में 209 रुपये सस्ता।
घरेलू एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं।
नई दिल्ली। LPG Price Cut: अगस्त के पहले ही दिन सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। कमर्शियल एलपीजी सिलिंडर की कीमतों में कटौती हुई है। दिल्ली और कोलकाता में 19-किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत में 200 रुपये से ज्यादा की कटौती होने से रेस्टोरेंट, होटल और दूसरे कमर्शियल प्रतिष्ठानों को खाना पकाने के लिए इस्तेमाल होने वाले महंगे ईंधन की लागत से कुछ राहत मिली है।
हालांकि, यह कटौती सिर्फ कमर्शियल LPG इस्तेमाल करने वालों के लिए है। घरों में इस्तेमाल होने वाले 14.2 किलोग्राम के घरेलू LPG सिलिंडर की कीमतें वैसी ही रहेंगी।
कितनी हुई कमर्शियल LPG सिलिंडर कीमत
कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 209 रुपये और दिल्ली में 202 रुपये कम कर दी गई है। इस बदलाव के बाद, 1 अगस्त से कोलकाता में 19 किलो वाले कमर्शियल LPG सिलिंडर की कीमत 2,872.50 रुपये होगी।
यह कमर्शियल LPG की कीमतों में लगातार दूसरे महीने की कटौती है। पिछले महीने दिल्ली में इसकी कीमतों में 183.50 रुपये की कमी की गई थी। 1 जुलाई से लागू हुए इस बदलाव के बाद, दिल्ली में कमर्शियल LPG सिलिंडर की खुदरा कीमत घटकर 2,930 रुपये हो गई थी। और अब इसमें 202 रुपये की कटौती कर दी गई है, जिसके बाद यह कीमत 2,728 रुपये हो गई है।
5 किलो वाले सिलिंडर की कीमत भी हुई कम
तेल मार्केटिंग कंपनियों ने 1 जुलाई से 5-किलो वाले फ्री ट्रेड LPG (FTL) सिलिंडर की कीमत भी 13 रुपये कम कर दी है। इस बदलाव के बाद, दिल्ली में 5-किलो वाले FTL सिलिंडर की कीमत 808.50 रुपये हो गई है।
यह कटौती ऐसे समय में हुई है जसिब ग्लोबल एनर्जी मार्केट इस इलाके में जियोपॉलिटिकल तनाव से पैदा हुए सप्लाई के जोखिमों के हिसाब से खुद को ढाल रहे हैं। हालांकि वेस्ट एशिया संकट की वजह से फ्यूल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है, लेकिन LPG की कीमतों में हालिया बदलाव से मुख्य बाजारों में कमर्शियल ग्राहकों को कुछ राहत मिली है।
