सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

LPG Price: होली से पहले LPG सिलेंडर हुआ महंगा, अब आपके शहर में कितने हो गए नए रेट

Published: Sun, 01 Mar 2026 07:38 AM (IST)Updated: Sun, 01 Mar 2026 12:08 PM (IST)

होली से पहले 1 मार्च को एलपीजी के नए दाम घोषित किए गए हैं। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर 31 रुपये तक ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. 1 मार्च से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर महंगा हुआ।

  2. घरेलू 14 किलो एलपीजी सिलेंडर के दाम स्थिर।

  3. विमान ईंधन (ATF) की कीमतों में भी वृद्धि हुई।

नई दिल्ली। होली से पहले 1 मार्च को LPG के नए दाम तय कर दिए गए हैं। होली के कुछ दिन पहले ही ग्रहकों को अब कॉमर्शियल एलपीजी (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) सिलेंडर 31 रुपये तक महंगा मिलेगा। हालांकि 14 किलो वाले एलपीजी सिलेंडर के दाम में किसी भी तरह का परिवर्तन नहीं हुआ।

आपके शहर में कितने का मिलेगा सिलेंडर

कोलकाता में 19 किलो वाला कॉमर्शियल सिलेंडर अब 1875.50 रुपये का हो गया है। पहले यह 1844.50 रुपये का था। दिल्ली में 19 किलो वाला एलपीजी सिलेंडर की कीमत आज से 1768.50 रुपये हो गई है। इससे पहले यह 1740.50 रुपये में मिल रहा था। मुंबई में कॉमर्शियल सिलेंडर 1692 रुपये की जगह आज से 1720 रुपये में मिलेगा। चेन्नई में अब आज से कॉमर्शियल सिलेंडर 1929 रुपये में मिलेगा। पहले यह 1899.50 रुपये का था।

14 किलो वाले घरेलू LPG का रेट क्या है?

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के मुताबिक आज 14.2 किग्रा वाला घरेलू सिलेंडर LPG (लिक्विफाइड पेट्रोलियम गैस) की कीमत दिल्ली में 853 रुपये है। जबकि, पटना में इसकी कीमत 951 रुपये है। मुंबई में 852.50 रुपये और लखनऊ में 890.50 रुपये है।

यह भी पढ़ें: App चलाने के लिए सिम जरूरी, ट्रेन बुकिंग में भी बदलाव; 1 मार्च से हो रहें हैं ये बदलाव, जेब पर पड़ेगा सीधा असर

एटीएफ की कीमतें बढ़ीं

एक मार्च 2026 से हवाई जहाज में इस्तेमाल होने वाले ईंधन यानी एटीएफ (ATF) की भी कीमतें बढ़ी हैं। दिल्ली में एक किलो लीटर एटीएफ की कीमत अब 816.91 डॉलर हो गई है। यानी आज से पहले 1,000 लीटर ATF की कीमत जो पहले 91,393.39 रुपये थी। अब उसके के लिए 96,638.14 रुपये चुकाने होंगे। अब एक किलो लीटर एटीएफ का दाम मुंबई में 816.62 डॉलर या 90,451.87 रुपये, कोलकाता में 855.25 डॉलर या 99,587.14 रुपये और चेन्नई में 812.32 डॉलर या 1,00,280.49 रुपये है।