सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अदाणी की मूल्यवान कंपनी ने रचा इतिहास, APSEZ का कार्गो हैंडल हुआ 50 लाख मीट्रिक टन; अब 1 बिलियन टन का टारगेट

By जागरण बिजनेसEdited By: Chandrashekhar Gupta
Published: Wed, 02 Sep 2026 08:56 AM (IST)

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन (APSEZ) ने अगस्त 2026 में 50 मिलियन मीट्रिक टन कार्गो हैंडल करके अपना अब तक का सबसे अधिक मासिक वॉल्यूम दर्ज किया है।

अदाणी पोर्ट्स ने जारी किए बिजनेस से जुड़े आंकड़े

अदाणी पोर्ट्स ने जारी किए बिजनेस से जुड़े आंकड़े

HighLights

  1. APSEZ ने अगस्त 2026 में 50 MMT कार्गो संभाला।

  2. यह पिछले साल से 19% अधिक है।

  3. FY31 तक 1 बिलियन टन कार्गो का टारगेट।

नई दिल्ली। अदाणी समूह की सबसे मूल्यवान कंपनी अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) ने अगस्त 2026 के महीने में एक ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। कंपनी द्वारा जारी आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, APSEZ ने अगस्त 2026 में अब तक का सबसे अधिक मासिक कार्गो वॉल्यूम हैंडल करने का रिकॉर्ड बनाया है। अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक ज़ोन लिमिटेड (APSEZ) आमतौर पर अदाणी समूह की सबसे बड़ी और सबसे मूल्यवान कंपनी है, जिसका मार्केट कैप 3.82 लाख करोड़ है।

कंपनी ने जारी किए अहम आंकड़े

कंपनी ने शेयर बाजार को दी गई जानकारी में बताया कि अगस्त 2026 के दौरान उसने कुल 50 मिलियन मीट्रिक टन (MMT) कार्गो हैंडल किया है। यह पिछले साल की समान अवधि (YoY) के मुकाबले 19% की शानदार वृद्धि को दर्शाता है।

इस रिकॉर्ड प्रदर्शन के पीछे मुख्य रूप से ड्राई कार्गो (Dry Cargo) और कंटेनर सेगमेंट का हाथ रहा है। ड्राई कार्गो में सालाना आधार पर 25% की बढ़ोतरी देखी गई, जबकि कंटेनर वॉल्यूम में 15% का उछाल दर्ज किया गया।

विझिंजम और कोलंबो पोर्ट्स का कमाल

APSEZ की इस सफलता में उसके अंतरराष्ट्रीय और घरेलू पोर्ट नेटवर्क की बड़ी भूमिका रही है। कंपनी के ट्रांसशिपमेंट प्लेटफॉर्म, विशेष रूप से विझिंजम (Vizhinjam) और कोलंबो (Colombo) पोर्ट्स ने कंटेनर सेगमेंट में मजबूत वृद्धि दर्ज की है। इसके अलावा, कंपनी लिक्विड और कोस्टल कार्गो (तटीय कार्गो) में भी अपनी पकड़ मजबूत कर रही है।

FY31 तक 1 बिलियन टन का लक्ष्य

अगस्त के इन आंकड़ों ने कंपनी के उस बड़े लक्ष्य को और मजबूती दी है, जिसके तहत APSEZ वित्त वर्ष 2031 (FY31) तक सालाना 1 बिलियन मीट्रिक टन कार्गो हैंडल करने की योजना बना रही है।

ये भी पढ़ें - ये हैं भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन, टॉप 10 में नंबर 3 पर हैं ये महिला; इनकी नेटवर्थ उड़ा देगी आपके होश!

अगर इस साल के अब तक के प्रदर्शन की बात करें, तो APSEZ ने कुल 234.4 MMT कार्गो हैंडल किया है, जो पिछले साल के मुकाबले 16% अधिक है। इसमें ड्राई कार्गो की हिस्सेदारी 17% और कंटेनर्स की 15% रही है। हालांकि, लॉजिस्टिक्स रेल वॉल्यूम में सालाना आधार पर 33% की गिरावट देखी गई है, जो 2,50,461 TEUs रहा।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।