ये हैं भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन, टॉप 10 में नंबर 3 पर हैं ये महिला; इनकी नेटवर्थ उड़ा देगी आपके होश!
भारत के सबसे अमीर बिजनेस लीडर्स की सूची जारी की गई है, जिसमें मुकेश अंबानी पहले स्थान पर बरकरार हैं।
-1788171006673_m.webp)
कौन है भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन?
HighLights
मुकेश अंबानी $88.2 बिलियन के साथ शीर्ष पर।
गौतम अडानी $82.3 बिलियन के साथ दूसरे स्थान पर।
सावित्री जिंदल तीसरी सबसे अमीर महिला, $38.3 बिलियन।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में से एक है, और यहां के उद्योगपति का दबदबा पूरी दुनिया में देखने को मिल रहा है। हाल ही में आई रिपोर्ट के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश के सबसे अमीर बिजनेस लीडर्स की लिस्ट में एक बार फिर रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने बाजी मारी है। लेकिन इस बार उन्हें तीसरे नंबर पर एक महिला टक्कर दे रही हैं।
आइए जानते हैं भारत के टॉप 10 अमीर बिजनेस लीडर्स की लिस्ट में कौन-कौन शामिल है।
1. मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani)
मुकेश अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन हैं। रिपोर्ट के हिसाब से उनकी कुल संपत्ति $88.2 बिलियन (लगभग 8.39 लाख करोड़ रुपये) के करीब है। मुकेश अंबानी लगातार भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन बने हुए हैं। उनका साम्राज्य पेट्रोकेमिकल्स और रिफाइनरी से शुरू होकर अब टेलीकॉम (JIO) और रिलायंस रिटेल तक फैल चुका है। जियो के जरिए उन्होंने भारत में डिजिटल क्रांति लाई है और अब वे क्लीन एनर्जी और AI के क्षेत्र में बड़ा निवेश कर रहे हैं।
2. गौतम अडानी (Gautam Adani)
गौतम अडाणी, अडाणी ग्रुप के चेयरमैन हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति $82.3 बिलियन (लगभग 7.8 लाख करोड़ रुपये) है। देश के दूसरे सबसे अमीर बिजनेसमैन गौतम अडाणी का दबदबा इंफ्रास्ट्रक्चर क्षेत्र में है। उनका ग्रुप देश के प्रमुख सी-पोर्ट्स, कमर्शियल एयरपोर्ट, पावर ट्रांसमिशन, कोयला खदानों और सीमेंट सेक्टर को कंट्रोल करता है। ग्रीन एनर्जी सेक्टर में भी अडाणी ग्रुप बहुत तेजी से आगे बढ़ रहा है।
3. सावित्री जिंदल एंव परिवार (Savitri Jindal & Family)
सावित्री जिंदल ओपी जिंदल ग्रुप (OP Jindal group) की चेयरपर्सन हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति $38.3 बिलियन (लगभग ₹3.1 लाख करोड़) है। सावित्री जिंदल भारत की सबसे अमीर महिला और देश की तीसरी सबसे अमीर इंसान हैं। उनका परिवार स्टील, पावर, माइनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर के विशाल कारोबार का संचालन करता है। 'जिंदल स्टील एंड पावर' और 'जेएसडब्ल्यू (JSW) ग्रुप' इनके मुख्य पिलर्स हैं।
4. लक्ष्मी मित्तल (Lakshmi Mittal)
लक्ष्मी मित्तल आर्सेलरमित्तल (ArcelorMittal) के कार्यकारी अध्यक्ष हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति $31.0 बिलियन (लगभग 2.5 लाख करोड़ रुपये) है। लंदन में बसे भारतीय मूल के उद्योगपति लक्ष्मी मित्तल दुनिया की सबसे बड़ी मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों में से एक आर्सेलरमित्तल के एग्जीक्यूटिव चेयरमैन है। वे लंबे समय से वैश्विक धातुओं और खनन उद्योग में भारतीय ताकत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
5. डॉ. साइरस पूनावाला (cyrus Poonawalla)
डॉ. साइरस पूनावाला को भारत के वैक्सीन मैन के नाम से जाना जाता है। इनकी प्रमुख कमपनी का नाम है सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया (Serum Institute of India)। उनकी अनुमानित संपत्ति $26.8 बिलियन (लगभग 2.2 लाख करोड़ रुपये) है। डॉ. साइरस पूनावाला पूणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट के संस्थापक हैं।
6. शिव नादर (Shiv Nadar)
शिव नादर की कंपनी का नाम है एचसीएल टेक्नोलॉजी (HCL Technologies)। उनकी अनुमानित संपत्ति $25.8 बिलियन (लगभग ₹2.1 लाख करोड़) है। भारतीय आईटी क्रांति के शुरुआती अग्रदुतों में से एक शिव नादर ने एचसीएल की स्थापना की थी। आज HCL दुनियाभर की दिग्गज वैश्विक कंपनियों को सॉफ्टवेयर और आईटी सर्विस देती है।
7. दिलीप सांघवी (Dilip Shanghvi)
दिलीप सांघवी की प्रमुख कंपनी सन फार्मास्युटिकल है। उनकी अनुमानित संपत्ती $25.7 बिलियन (लगभग ₹2.1 लाख करोड़) है। दिलीप सांघवी ने एक छोटी सी दवा कंपनी से शुरुआत करके 'सन फार्मा' को भारत की सबसे बड़ी और दुनिया की दिग्गज फार्मास्युटिकल कंपनियों की कतार में खड़ा किया है। उनका ध्यान सस्ती जेनेरिक दवाओं और एडवांस्ड रिसर्च-बेस्ड हेल्थकेयर प्रोडक्ट्स पर केंद्रित रहता है।
8. कुमार मंगलग बिड़ला (Kumar Mangalam Birla)
कुमार मंगलग बिड़ला, आदित्य बिड़ला ग्रुप के अध्यक्ष हैं। उनकी अनुमानित संपत्ति $21.8 बिलियन (लगभग ₹1.8 लाख करोड़) है। कुमार मंगलग बिड़ला सबसे पुराने और सम्मानित व्यावसायिक घरानों में से एक हैं।
9. राधाकिशन दमानी (Radhakishan Damani)
राधाकिशन दमानी की प्रमुख कंपनी एवेन्यू सुपरमार्ट्स/ Dmart है। उनकी कुल संपत्ति $15.7 बिलियन (लगभग ₹1.3 लाख करोड़) है। भारत के जाने-माने निवेशक और डीमार्ट सुपरमार्केट चेन के संस्थापक राधाकिशन दमानी ने देश में रिटेल बिजनेस का मॉडल ही बदलकर रख दिया।
10. उदय कोटक (Uday Kotak)
उदय कोटक की प्रमुख कंपनी का नाम है kotak Mahindra Group। इनकी कुल संपत्ति $13.3 बिलियन (लगभग ₹1.1 लाख करोड़) है।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।