सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

गैस संकट के बीच अदाणी का मास्टरप्लान! भारत के इस 'सच्चे दोस्त' से देश में लाएंगे LPG; 10 साल के लिए मिलाया हाथ

Published: Mon, 08 Jun 2026 11:08 AM (GMT+05:30)Updated: Mon, 08 Jun 2026 11:11 AM (GMT+05:30)

अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) को अर्जेंटीना के पहले LNG एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 10 साल का मरीन ...और पढ़ें

अदाणी की कंपनी को मिला नया ऑर्डर

अदाणी की कंपनी को मिला नया ऑर्डर

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली। अदाणी ग्रुप की अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन (APSEZ) ने सोमवार को घोषणा की कि इसे अर्जेंटीना के पहले लिक्विफाइड नेचुरल गैस (LNG) एक्सपोर्ट प्रोजेक्ट के लिए 10 साल का मरीन सर्विस कॉन्ट्रैक्ट मिला है। इस डील में लगभग 70 मिलियन डॉलर (667 करोड़ रुपये) का निवेश शामिल है। इस डील के साथ ही कंपनी दक्षिण अमेरिका में कदम रखने जा रही है।

सितंबर 2027 में शुरू हो सकता है कमर्शियल ऑपरेशन

यह कॉन्ट्रैक्ट APSEZ की सब्सिडियरी 'अदाणी हार्बर इंटरनेशनल' को अर्जेंटीना के 'मेरिडियन ग्रुप' के साथ मिलकर मिला है। यह कॉन्ट्रैक्ट LNG प्रोजेक्ट के डेवलपर सदर्न एनर्जी की ओर से आयोजित इंटरनेशनल बिडिंग प्रोसेस के बाद मिला है। डील के बाद सितंबर 2027 में कमर्शियल ऑपरेशन शुरू होने की उम्मीद है।

भारत भी आएगी गैस

पहले फेज में, इस फैसिलिटी से हर साल लगभग 2.45 मिलियन टन LNG का उत्पादन होने की उम्मीद है, जो साल में लगभग 28 कार्गो शिपमेंट के बराबर है। इस डील से अदाणी ग्रुप एक ऐसे प्रोजेक्ट के केंद्र में आ गया है जो ग्लोबल एनर्जी मार्केट में अर्जेंटीना की स्थिति को बदल सकता है।
साउथ अमेरिकी देश को भविष्य के LNG सप्लायर के तौर पर देखा जा रहा है, और 2027 से भारत समेत कई देशों को गैस एक्सपोर्ट करने की योजना है।

कंपनी की बढ़ रही क्षमता

APSEZ के चीफ एग्जीक्यूटिव अश्वनी गुप्ता ने कहा कि अर्जेंटीना प्रोजेक्ट दुनिया के अलग-अलग हिस्सों में बड़े एनर्जी-लिंक्ड मैरीटाइम प्रोजेक्ट्स को पूरा करने की कंपनी की बढ़ती क्षमता को दिखाता है। उन्होंने कहा, "12 देशों में मैरीन ऑपरेशन्स और पोर्ट्स, LNG टर्मिनल्स, नेशनल ऑयल कंपनियों, रिफाइनरीज और ऑफशोर फैसिलिटीज को सपोर्ट करने वाले मैरीन एसेट्स के बढ़ते बेड़े के साथ, हम मुश्किल मैरीटाइम माहौल में गहरी ऑपरेशनल एक्सपर्टीज़ लाते हैं। इन क्षमताओं को मजबूत लोकल पार्टनरशिप के साथ मिलाकर, हम भरोसेमंद मैरीटाइम इकोसिस्टम बनाने में मदद कर रहे हैं जो नए एनर्जी ट्रेड कॉरिडोर को सक्षम बनाते हैं और लंबे समय तक सप्लाई की मजबूती को बढ़ाते हैं।"

भारत से निभाई दोस्ती

मिडिल ईस्ट के चलते स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद होने से गैस संकट सामने आया था। तब अर्जेंटीना ने भारत के लिए गैस सप्लाई दोगुनी कर दी थी। अर्जेंटीना ने भारत को एलपीजी आपूर्ति दोगुनी से अधिक कर दी थी। 2026 की पहली तिमाही में 50,000 टन एलपीजी भेजी गई थी, जबकि 2025 में यह 22,000 टन थी।

शेयर का क्या है हाल?

आज अदाणी पोर्ट्स का शेयर फ्लैट है। करीब 11 बजे ये शेयर 3.20 रुपये या 0.18 फीसदी गिरकर 1821 रुपये पर है। इस भाव पर कंपनी की मार्केट कैपिटल 4.20 लाख करोड़ रुपये है।

ये भी पढ़ें - 'SEBI ने की है गलती, हमने नहीं'...राजेश एक्सपोर्ट्स के फाउंडर ने दी सफाई; शेयर के फिर से चढ़ने का जताया भरोसा!

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)