अदाणी का बड़ा दांव! मुस्लिम देश में खड़ी कर दी नई कंपनी, नाम रखा- इंडियन ओशन गेटवे टर्मिनल; क्या है पूरा प्लान?
Gautam Adani New Company: गौतम अदाणी की कंपनी अदाणी पोर्ट्स ने ओमान में 'इंडियन ओशन गेटवे टर्मिनल' नाम से एक ...और पढ़ें
-1792666999217_m.webp)
अदाणी पोर्ट्स ने ओमान में बनाई नई कंपनी इंडियन ओशन गेटवे टर्मिनल ग्लोबल लॉजिस्टिक्स में मजबूत होगी पकड़
HighLights
अदाणी पोर्ट्स ने ओमान में नई सब्सिडियरी कंपनी का गठन किया।
नई कंपनी का नाम इंडियन ओशन गेटवे टर्मिनल रखा गया है।
वैश्विक इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर बनने की रणनीति का हिस्सा।
बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली| दुनिया भर के बंदरगाहों और व्यापारिक रास्तों पर अपना दबदबा कायम करने के लिए गौतम अदाणी एक नए देश में दमदार एंट्री की है। ग्लोबल लॉजिस्टिक्स मार्केट में अपनी बादशाहत कायम करने के लिए अदाणी पोर्ट्स ने अब खाड़ी देश ओमान (Oman) में अपना नया ठिकाना बना लिया है।
अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (APSEZ) ने 22 अक्टूबर 2026 को शेयर बाजार (BSE और NSE) को दी गई आधिकारिक जानकारी में इस बड़े कदम का खुलासा किया है।
कंपनी ने बताया कि उसकी 100% हिस्सेदारी वाली सब्सिडियरी कंपनी अदाणी इंटरनेशनल पोर्ट्स होल्डिंग्स पीटीई लिमिटेड ने ओमान में एक नई स्टेप-डाउन सब्सिडियरी का गठन किया है।
इस नई कंपनी का नाम इंडियन ओशन गेटवे टर्मिनल (Indian Ocean Gateway Terminal) रखा गया है। इसका आधिकारिक रूप से 21 अक्टूबर 2026 को ओमान में रजिस्ट्रेशन हो चुका है।
पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स पर पूरा फोकस
अदाणी ग्रुप की यह नई कंपनी मुख्य रूप से पोर्ट्स और लॉजिस्टिक्स सेक्टर के कामकाज संभालेगी। अगर इसकी वित्तीय संरचना की बात करें, तो इंडियन ओशन गेटवे टर्मिनल की कुल शेयर पूंजी 5 लाख ओमानी रियाल (भारतीय करेंसी में करीब 12.32 करोड़ रुपए) तय की गई है।
इसे 5,000 ओमानी रियाल प्रति शेयर के हिसाब से कुल 100 शेयरों में बांटा गया है। इस कंपनी में किसी और का कोई दखल नहीं होगा, क्योंकि इसके 100% शेयर यानी पूरा मालिकाना हक अदाणी इंटरनेशनल पोर्ट्स होल्डिंग्स के पास ही मौजूद है।
क्या है अदाणी ग्रुप का असली प्लान?
आखिर ओमान में ही यह नई कंपनी क्यों बनाई गई? दरअसल, इस नई एंटिटी को बनाने का मुख्य मकसद ओमान में स्थानीय स्तर पर अपने ऑफशोर ऑपरेशंस (समुद्री और तटवर्ती कामकाज) को बिना किसी रुकावट के संचालित करना है।
अदाणी ग्रुप लगातार दुनियाभर में अपने कारोबार का जाल बिछा रहा है। कंपनी ने अपने बयान में बिल्कुल साफ कर दिया है कि यह कदम उनकी उस बड़ी ग्लोबल रणनीति का एक अहम हिस्सा है, जिसके तहत वे खुद को दुनिया के एक ग्लोबल इंटीग्रेटेड ट्रांसपोर्ट ऑपरेटर (Global Integrated Transport Operator) के तौर पर स्थापित करना चाहते हैं।
ओमान में हुई यह नई शुरुआत अदाणी पोर्ट्स के व्यापार को विश्व स्तर पर एक विविधतापूर्ण (Globally Diversified) बिजनेस प्लेटफॉर्म बनाने में बड़ी ताकत देगी। इससे न सिर्फ अदाणी ग्रुप का इंटरनेशनल नेटवर्क (फुटप्रिंट) बढ़ेगा, बल्कि दुनिया के अहम और प्रमुख बाजारों में उनकी पकड़ और भी ज्यादा मजबूत हो जाएगी।
