सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

अदाणी के हाथों बिकी JP Associates की JP Power की हिस्सेदारी पर आया अपडेट, 6 महीने में शेयर ने डुबोया इतना पैसा!

Published: Thu, 22 Oct 2026 02:22 PM (IST)

जेपी एसोसिएट्स की जेपी पावर अब अदाणी ग्रुप के अधीन है, जिसकी हिस्सेदारी का नया अपडेट आया है। कंपनी के ...और पढ़ें

जेपी पावर में अदाणी पावर की 24% हिस्सेदारी है।

जेपी पावर में अदाणी पावर की 24% हिस्सेदारी है।

HighLights

  1. जेपी पावर में अदाणी पावर की 24% हिस्सेदारी है।

  2. Q2 2026 में शुद्ध लाभ 81.7% घटकर ₹33.3 करोड़।

  3. पिछले 6 महीने में शेयर 32.09% तक टूटा।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। एक समय उत्तर भारत की सबसे बड़ी कंपनियों में शुमार रही जेपी एसोसिएट्स (JP Associates) का नामोनिशान मिट चुका है। यह कंपनी दिवालिया होकर अदाणी ग्रुप के हाथों बिक चुकी है। और जेपी की जेपी पावर को अदाणी पावर ने खरीद लिया है। जेपी पावर में किसकी कितनी हिस्सेदारी है, इसे लेकर अपडेट है। आइए जानते हैं कि आखिर सितंबर 2026 तक इस कंपनी में किसकी कितनी हिस्सेदारी है। बीते 6 महीने में इस शेयर (JP Power Share Price) ने निवेशकों को तगड़ा झटका दिया है। 22 अक्टूबर को इसका शेयर -1.86% की गिरावट के साथ ₹ 13.7 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा है।

सोमवार, 19 अक्टूबर 2026 को Q2 2026 के नतीजे घोषित होने के बाद से, जयप्रकाश पावर वेंचर्स के शेयरों में लगातार तीन सत्रों से बिकवाली का दबाव बना हुआ है। अदाणी पावर की सहयोगी कंपनी ने सोमवार को अपने Q2 नतीजे जारी किए, जिसमें पिछले साल (YoY) और पिछली तिमाही (QoQ) दोनों के मुकाबले नेट प्रॉफिट में भारी गिरावट दर्ज की गई।

बदल गया जेपी पावर में हिस्सेदारी का गणित

जेपी पावर में इस समय सबसे बड़ी हिस्सेदारी पब्लिक यानी रिटेल निवेशकों की है। JP Power में पब्लिक की हिस्सेदारी 58.50 फीसदी है। वहीं, अगर प्रमोटर ग्रुप की बात करें तो इसका प्रमोटर अदाणी ग्रुप की अदाणी पावर है। जेपी पावर में अदाणी पावर की 24 फीसदी हिस्सेदारी है। यह हिस्सेदारी पहले जेपी एसोसिएट्स के पास थी। लेकिन जेपी एसोसिएट्स को अदाणी समूह ने खरीद लिया, जिसके बाद जेपी एसोसिएट्स की हिस्सेदारी वाली कंपनियां अब अदाणी ग्रुप की हो गईं।

इसके अलावा जेपी पावर में FIIs की हिस्सेदारी 7.01 फीसदी है और DIIs की हिस्सेदारी 10.48 फीसदी है।

6 महीने में कितना टूटा जेपी पावर का शेयर?

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, जयप्रकाश पावर वेंचर्स के Q2 2026 के नतीजे बाजार की ऊंची उम्मीदों पर खरे नहीं उतरे। पिछले साल की इसी अवधि के 182 करोड़ रुपये की तुलना में, शुद्ध लाभ 81.7% घटकर 33.3 करोड़ रुपये रह गया। नतीजों के बाद के सत्र में इसके शेयरों में गिरावट का दौर जारी है।

वहीं, अगर बात बीते 6 महीने की करें तो इसके शेयर 32.09% फीसदी तक टूट चुके है। यानी अगर आपने 6 महीने पहले इस शेयर में 1 लाख रुपये का निवेश किया होता तो आज वह मात्र 67.01 हजार रुपये  होता। 

और इस साल अब तक यह 22.37% तक गिर चुके हैं। और एक साल में जेपी पावर के शेयर 24.01 फीसदी तक टूट चुके हैं। यानी बीते एक साल इसके शेयरों में जो भी निवेश कर रहा है वह घाटे में है।

यह भी पढ़ें- Eternal Q2 results: दीपिंदर गोयल की Zomato वाली इटरनल के तिमाही नतीजे जारी, मुनाफा 92% बढ़कर हुआ ₹125 करोड़

"शेयर से जुड़े अपने सवाल आप हमें business@jagrannewmedia.com पर भेज सकते हैं।"

(डिस्क्लेमर: यहां शेयर बाजार की जानकारी दी गयी है, निवेश की सलाह नहीं। जागरण बिजनेस निवेश की सलाह नहीं दे रहा है। स्टॉक मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है, इसलिए निवेश करने से पहले किसी सर्टिफाइड इन्वेस्टमेंट एडवाइजर से परामर्श जरूर करें।)