पश्चिम बंगाल में अदाणी ग्रुप का मेगा प्लान: 1 लाख करोड़ का निवेश, 10000 नौकरियां; 2035 तक पलटेंगे पासा!
गौतम अदाणी ने घोषणा की कि अदाणी समूह 2035 तक पश्चिम बंगाल में 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक का ...और पढ़ें

अदाणी ग्रुप करेगा 1 लाख करोड़ का निवेश
HighLights
अदाणी समूह 2035 तक पश्चिम बंगाल में 1 लाख करोड़ निवेश करेगा
कोलकाता में 2,000 बिस्तरों वाला 'अदाणी आरोग्य मंदिर' अस्पताल बनेगा
इस परियोजना से राज्य में 10,000 से अधिक रोजगार सृजित होंगे
एजेंसी, नई दिल्ली। अरबपति कारोबारी गौतम अदाणी ने गुरुवार को कहा कि ग्रुप 2035 तक पश्चिम बंगाल में एक लाख करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगा। अदाणी ने कोलकाता के पास स्थित न्यू टाउन क्षेत्र में 2,000 बिस्तरों वाले अस्पताल की आधारशिला रखने के बाद एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह घोषणा की।
इस मौके पर मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी भी मौजूद थे। उन्होंने कहा कि समूह विभिन्न चिकित्सा विशेषज्ञताओं वाले ‘अदाणी आरोग्य मंदिर’ पर 4,000 करोड़ रुपये खर्च करेगा और इस परियोजना से 10,000 रोजगार के अवसर पैदा होंगे। उद्योगपति ने कहा कि पश्चिम बंगाल में अदाणी समूह का निवेश बंदरगाह, लॉजिस्टिक, बिजली, सड़क और डेटा सेंटर क्षेत्रों में होगा। भाषा योगेश मनीषामनीषा
2,000 बेड वाला अस्पताल
अदाणी ग्रुप टेक्नोलॉजी और डिजिटल हेल्थ के माध्यम से बंगाल के मेडिकल भविष्य को बेहतर बनाएगा। कोलकाता में अस्पताल के शिलान्यास को एक विशेष दिन बताते हुए गौतम अदाणी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा कि 2,000 बेड वाला यह गैर-लाभकारी अस्पताल एक आधुनिक मेडिकल कॉलेज, एडवांस्ड रिसर्च और देखभाल की सुविधाओं के साथ-साथ टेक्नोलॉजी और डिजिटल हेल्थ के इस्तेमाल से बनाया जाएगा, ताकि बंगाल में चिकित्सा के भविष्य को बेहतर बनाया जा सके।
'बड़ी प्रतिबद्धता का हिस्सा'
अदाणी ने कहा कि हमारे लिए, अदाणी आरोग्य मंदिर बंगाल के प्रति हमारी उस बड़ी प्रतिबद्धता का हिस्सा है, जिसके तहत हम विश्व-स्तरीय फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर बनाएंगे और साथ ही उस असाधारण सांस्कृतिक विरासत को भी संरक्षित करने में मदद करेंगे जो इस भूमि को एक अनोखी पहचान देती है।
इस दौरान पोस्ट में उन्होंने अदाणी आरोग्य मंदिर की शुरुआत के मौके पर पधारने के लिए मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी का आभार जताया।
10,000 से ज्यादा नौकरियां
शिलान्यास कार्यक्रम में लोगों को संबोधित करते हुए गौतम अदाणी ने कहा कि अदाणी आरोग्य मंदिर एक विश्व स्तरीय, गैर-लाभकारी अस्पताल संस्थान होगा जिसमें 2,000 बेड होंगे, इनमें से 1,000 बेड समाज के आर्थिक रूप से कमजोर वर्गों के लिए होंगे, जो राज्य और केंद्र की हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम के तहत पात्र हैं।
इस संस्थान के केंद्र में एक मेडिकल कॉलेज होगा, जिसे एडवांस्ड रिसर्च और देखभाल की सुविधाओं का सपोर्ट मिलेगा। इससे बंगाल के लिए बहुत कुशल हेल्थकेयर वर्कफोर्स तैयार करने की नींव पड़ेगी। हम अस्पताल, कॉलेज और रिसर्च सुविधाओं में 4,000 करोड़ रुपए से ज्यादा का निवेश करेंगे और उम्मीद है कि यह संस्थान राज्य के हेल्थकेयर इकोसिस्टम में 10,000 से ज्यादा नौकरियां पैदा करेगा।
