सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दिल्ली को छोड़कर लखनऊ, जयपुर से लेकर मुंबई और गुवाहाटी तक के एयरपोर्ट चलाते हैं अदाणी, लिस्ट में इतने नाम

Published: Fri, 02 Oct 2026 09:15 PM (IST)

अदाणी ग्रुप भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट ऑपरेटर हैं, जो अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के तहत देश के 9 प्रमुख ...और पढ़ें

अदाणी ग्रुप भारत में 9 प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन करता है।

अदाणी ग्रुप भारत में 9 प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन करता है।

HighLights

  1. अदाणी ग्रुप भारत में 9 प्रमुख हवाई अड्डों का संचालन करता है।

  2. नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट अदाणी का स्वयं निर्मित ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है।

  3. नवी मुंबई एयरपोर्ट 2040 तक 9 करोड़ यात्रियों को संभालने का लक्ष्य।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। भारत के सबसे बड़े अरबपति गौतम अदाणी का बिजनेस कई सेक्टर्स में फैला हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर, एनर्जी और ट्रांसपोर्ट से लेकर एयरपोर्ट बिजनेस में इनका दबदबा है। आज हम आपको अदाणी ग्रुप के एयरपोर्ट बिजनेस के बारे में बताएंगे और जानेंगे कि आखिर इस समय अदाणी ग्रुप भारत के कितने एयरपोर्ट का संचालन कर रहा है।

लखनऊ से लेकर गुवाहाटी तक एयरपोर्ट चलाते हैं अदाणी

1988 में गौतम अदाणी ने व्यापार जगत में कदम रखा था। तब से लेकर अब तक उन्होंने एक से एक कई कीर्तिमान स्थापित कर दिए हैं। गौतम अदाणी भारत के सबसे बड़े एयरपोर्ट ऑपरेटर हैं और अपने गृह राज्य गुजरात में भारत के सबसे बड़े बंदरगाह, मुंद्रा पोर्ट का संचालन भी करते हैं।

अदाणी ग्रुप अपने एयरपोर्ट बिजनेस को अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड के जरिए चलाते हैं। AAHL अदाणी एंटरप्राइजेज लिमिटेड की एक अनलिस्टेड सब्सिडियरी कंपनी है। उनकी यह कंपनी बाजार में नहीं लिस्टेड है। इस कंपनी के तहत वह भारत के 9 एयरपोर्ट का संचालन करते हैं।

किन-किन एयरपोर्ट का संचालन करते हैं अदाणी
क्रमांक एयरपोर्ट का नाम
1 सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट
2 चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट
3 मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट
4 छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट
5 लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट
6 जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट
7 तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट
8 नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट

अदाणी एयरपोर्ट होल्डिंग्स लिमिटेड की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार अदाणी ग्रुप अहमदाबाद के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल एयरपोर्ट, लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मंगलुरु के मंगलुरु इंटरनेशनल एयरपोर्ट, मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज इंटरनेशनल एयरपोर्ट, गुवाहाटी के लोकप्रिय गोपीनाथ बोरदोलोई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जयपुर के जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट और तिरुवनंतपुरम के तिरुवनंतपुरम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का संचालन करते हैं।

इसके अलावा नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट का भी संचालन अदाणी ग्रुप करता है। यह एयरपोर्ट अदाणी का ग्रीनफील्ड प्रोजेक्ट है। यानी इस एयरपोर्ट को अदाणी समूह ने खुद बनाया और अब इसका संचालन भी कर रहा है। नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट घरेलू और कार्गो उड़ानों के लिए चालू हो गया है और इंटरनेशनल पैसेंजर ऑपरेशन का दायरा भी बढ़ाया जा रहा है।

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने अपने निर्माण और कमर्शियल ऑपरेशन का पहला चरण पूरा कर लिया है, और दूसरे चरण का विस्तार 2026 के मॉनसून के बाद शुरू होने वाला है। इस एयरपोर्ट को इस तरह से तैयार किया जा रहा है ताकि 2040 तक यह हर साल 9 करोड़ यात्रियों और 32.5 लाख मीट्रिक टन (MMT) कार्गो को संभाल सके।

अभी इस एयरपोर्ट से रोजाना 95 से 110 उड़ानें 46 जगहों के लिए संचालित होती हैं। इंटरनेशनल रूट पर अभी एयर इंडिया एक्सप्रेस अबू धाबी के लिए एकमात्र अंतरराष्ट्रीय रूट पर हफ्ते में तीन बार उड़ानें संचालित करती है। आने वाले समय में नवी मुंबई एयरपोर्ट से कई इंटरनेशनल एयरलाइंस यहां से उड़ानें संचालित करेंगी।

यह भी पढ़ें- PPF, सुकन्या समृद्धि समेत स्मॉल सेविंग स्कीम पर अगली तिमाही के लिए ब्याज दरें घोषित, 1 अक्टूबर से लागू हुईं दरें