Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्री में Aadhaar Card Update के लिए बचे हैं केवल इतने दिन, घर बैठे ऐसे होगी समय और पैसे की बचत

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Fri, 01 Dec 2023 07:30 PM (IST)

    Aadhar Card Update Last Date आधार कार्ड के एक जरूरी डॉक्यूमेंट है। अगर आपने अपना आधार कार्ड 10 साल से अपडेट नहीं किया है तो अब आपको इसे जल्द से जल्द अपडेट करने की जरूरत है। आधार कार्ड अपडेट को लेकर यूआईडीएआई ने लोगों को फ्री में अपडेशन की सुविधा दी थी। इसके लिए यूआईडीएआई द्वारा एक डेडलाइन भी बनाई गई थी। पढ़िए पूरी खबर...

    Hero Image
    फ्री में Aadhaar Card Update के लिए बचे हैं केवल इतने दिन

     बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। आधार कार्ड (Aadhaar Card) देश के नागरिक की पहचान के तौर पर काम आती है। मोबाइल सिम से लेकर सरकार द्वारा चलाई जा रही योजना का लाभ पाने के लिए भी इसकी आवश्यकता होती है। ऐसे में अगर समय समय पर आधार कार्ड को अपडेट नहीं किया जाता है तो कई काम अटक भी सकते हैं। इसके अलावा यह धोखाधड़ी के खतरों को भी बढ़ा सकता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    फ्रॉड को ध्यान में रखते हुए केंद्र सरकार सभी नागरिक को सुझाव देती है वो आधार कार्ड को समय समय पर अपडेट करें। अगर किसी नागरिक का आधार कार्ड 10 साल पुराना है तो उन्हें अपना आधार कार्ड तुरंत अपडेट कर देना चाहिए। आधार कार्ड अपडेट के लिए यूआईडीएआई (UIDAI) की ओर से फ्री सुविधा दी जा रही है।

    WhatsApp पर हमसे जुड़ें. इस लिंक पर क्लिक करें

    कब तक फ्री में होगा आधार कार्ड अपडेट

    पुराने आधार कार्ड को अपडेट (Old Aadhaar Card Update) करने के लिए केंद्र सरकार द्वारा एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था। इस नोटिफिकेशन के अनुसार अगर नागरिक अपना आधार कार्ड अपडेट करना चाहते हैं तो वह UIDAI की वेबसाइट या आधार सेंटर पर जाकर कार्ड को अपडेट कर सकते हैं। ऑनलाइन आधार कार्ड अपडेट के लिए नागरिकों द्वारा कोई चार्ज नहीं लिया जा सकता है। नागरिक 14 दिसंबर 2023 तक फ्री में आधार कार्ड अपडेट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें- कम बजट में करना चाहते हैं परफेक्ट Marriage प्लान, ये टिप्स आएंगे काम; वेन्यू हो या कैटरिंग सब इंतजाम होंगे चकाचक

    फ्री में यह जानकारी होगी अपडेट

    यूआईडीएआई के अनुसार नागरिक 14 दिसंबर 2023 तक फ्री में आधार कार्ड की कई जानकारी अपडेट कर सकते हैं। आपको बता दें कि आप बॉयोमेट्रिक अपडेट, डेमोग्राफिक डाटा, एड्रेस, पिन बेस्ड एड्रेस को आसानी से अपडेट कर सकते हैं। अगर आप आधार केंद्र पर जाकर अपने आधार कार्ड को अपडेट करते हैं तब आपको उसके लिए चार्ज का भुगतान करना होगा।

    ऑनलाइन अपडेट कैसे करें

    • आपको यूआईडीएआई के अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर लॉग-इन करना है।
    • अब आपको अपने डॉक्यूमेंट अपडेट के ऑप्शन को सेलेक्ट करना होगा।
    • इसके बाद आपको सारी जानकारी स्क्रीन पर शो होगी।
    • अब आप स्क्रीन पर शो हो रही जानकारी को वेरिफाई करें और उन्हें हाइपर-लिंक करें।
    • इसके बाद आपको ड्रॉपडाउन लिस्ट में से अपने प्रूफ ऑफ आइडेंटिटी और प्रूफ ऑफ एड्रेस डॉक्यूमेंट को सेलेक्ट करना होगा।
    • अब आपको अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे।
    • डॉक्यूमेंट के अपलोड होने के बाद आपको वेबसाइट पर अपने सारी अपलोड किये डॉक्यूमेंट शो होंगे।
    • अब आप सबमिट कर दें।
    • आधार कार्ड अपडेट होने के बाद आपको मेल या मैसे ज आ जाएगा।

    यह भी पढ़ें- PM Kisan Yojana की 15वीं किस्त नहीं आई ये हो सकते हैं कारण, कैसे करें पता