8th Pay Commission: कब बढ़ेगी सैलरी-पेंशन, फिटमेंट फैक्टर कितना होगा और कितनी होगी बढ़ोतरी? आ गया बड़ा अपडेट
8th Pay Commission Latest Update: आठवें वेतन आयोग पर बड़ा अपडेट आया है। इसका गठन 3 नवंबर 2025 को हुआ ...और पढ़ें

8th Pay Commission: कब बढ़ेगी सैलरी-पेंशन, फिटमेंट फैक्टर कितना होगा और कितनी होगी बढ़ोतरी? आ गया बड़ा अपडेट

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
नई दिल्ली| आठवें वेतन आयोग (8th Pay Commission) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है और टाइमलाइन लगभग साफ हो चुकी है। लेकिन असली सवाल अब भी यही है कि कर्मचारियों की सैलरी और पेंशन कब बढ़ेगी और कितना फायदा मिलेगा?
दरअसल, सरकार ने संसद में लिखित जवाब में बताया कि,
आठवें केंद्रीय पे कमीनशन (8th Central Pay Commission) का गठन 3 नवंबर 2025 को कर दिया गया है। इस आयोग को 18 महीने के भीतर अपनी सिफारिशें देने का समय दिया गया है। यानी सैलरी, भत्ते और पेंशन पर फाइनल रिपोर्ट 2026 के अंत तक (8th Pay Commission Report 2026) आ सकती है।
सरकार ने यह भी साफ किया है कि सैलरी हाइक का असली असर तभी पता चलेगा, जब आयोग की सिफारिशें मंजूर होंगी। फिलहाल सिर्फ प्रक्रिया शुरू हुई है, न कि अंतिम फैसला।
31 मार्च तक आप भी दे सकते हैं सुझाव
आयोग अलग-अलग पक्षों से सुझाव भी ले रहा है। MyGov पोर्टल पर 18 सवालों वाला एक फॉर्म जारी किया गया है, जिसमें मंत्रालय, राज्य सरकारें, कर्मचारी, पेंशनर्स और आम लोग भी अपनी राय दे सकते हैं। सुझाव देने की आखिरी तारीख 31 मार्च 2026 है।
सबसे बड़ा सवाल- सैलरी कब बढ़ेगी?
भले ही आठवां वेतन आयोग कागजों में 1 जनवरी 2026 से लागू माना जा रहा है, लेकिन असल में बढ़ी हुई सैलरी कर्मचारियों के खाते में देर से आएगी। एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह फायदा 2026 के आखिर या 2026-27 वित्त वर्ष में मिल सकता है।
हालांकि, राहत की बात यह है कि कर्मचारियों को एरियर मिलेगा। यानी अगर सैलरी बाद में बढ़ती है, तब भी हिसाब 1 जनवरी 2026 से ही किया जाएगा, जिस दिन 7वें वेतन आयोग की अवधि खत्म मानी जाएगी।
जरूरी सवाल- सैलरी कितनी बढ़ेगी?
फिलहाल सरकार की तरफ से कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं आया है, लेकिन अनुमान 20% से 35% तक की बढ़ोतरी का है। फिटमेंट फैक्टर 2.4 से 3.0 के बीच (8th Pay Commission Fitment Factor) रह सकता है। तुलना करें तो 6वें वेतन आयोग में करीब 40% और 7वें में 23-25% तक बढ़ोतरी देखी गई थी, जिसमें फिटमेंट फैक्टर 2.57 था।
यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: फिटमेंट फैक्टर 3.25 और 5% सालाना बढ़ोतरी की मांग, लागू होगा नया फॉर्मूला? कितनी बढ़ेगी सैलरी?
हालांकि, अंतिम फैसला कई चीजों पर निर्भर करेगा। जैसे कि महंगाई, सरकार की आर्थिक स्थिति, टैक्स कलेक्शन और राजनीतिक परिस्थितियां। इसलिए अभी जो आंकड़े सामने आ रहे हैं, वो सिर्फ अनुमान हैं, कोई गारंटी नहीं।
यानी यह साफ है कि टाइमलाइन तो तय हो गई है, लेकिन सैलरी-पेंशन में असली बढ़ोतरी देखने के लिए कर्मचारियों को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा।
