सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए आई 5 बड़ी अपडेट, सैलरी से लेकर पेंशन तक क्या-क्या बदलेगा?

Published: Mon, 27 Jul 2026 01:19 PM (IST)Updated: Mon, 27 Jul 2026 01:45 PM (IST)

8th Pay Commission Update: 8वें वेतन आयोग ने अपनी सिफारिशों के लिए विचार-विमर्श तेज कर दिया है, जिसमें पुडुचेरी, चेन्नई और दिल्ली में बैठकें शामिल हैं।

8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट

8वें वेतन आयोग पर आया अपडेट

HighLights

  1. आयोग ने पुडुचेरी, चेन्नई, दिल्ली में बैठकें कीं।

  2. फिटमेंट फैक्टर 3.83 होने पर ₹69,000 न्यूनतम सैलरी।

  3. नई दरें 1 जनवरी 2026 से लागू होने की उम्मीद।

नई दिल्ली: केंद्रीय कर्मचारियों (Central Government Employees) और पेंशनर्स को 8वें वेतन आयोग (8th Pay Commission) से सैलरी और पेंशन में बंपर इजाफे की उम्मीद है। जस्टिस रंजना प्रकाश देसाई (Ranjana Prakash desai) की अध्यक्षता में 3 नवंबर 2025 को गठित किए गए 8वें वेतन आयोग ने अपना काम तेज कर दिया है। इसे अपनी सिफारिशें सौंपने के लिए 18 महीने का समय दिया गया था और अब यह कंसल्टेशन (विचार-विमर्श) के सबसे अहम दौर में प्रवेश कर चुका है।

हाल ही में 8वें वेतन आयोग (8th pay commission Dashboard) की आधिकारिक वेबसाइट (8cpc.gov.in) पर कुछ महत्वपूर्ण अपडेट्स जारी किए गए हैं। आइए जानते हैं वो 5 सबसे बड़े अपडेट्स जो हर कर्मचारी और पेंशनर को जानने चाहिए:

5 सबसे ऑफिशियल अपडेट्स (Top 5 Updates)

1. पुडुचेरी दौरा: आयोग 9 सितंबर 2026 को पुडुचेरी का दौरा करेगा। इसके लिए कर्मचारी संगठन और स्टेकहोल्डर्स 18 अगस्त तक अपना रजिस्ट्रेशन करा सकते हैं ताकि वे सीधे आयोग के सामने अपने सुझाव रख सकें।
2. चेन्नई दौरा : तमिलनाडु में विचार-विमर्श की प्रक्रिया को बढ़ाते हुए, आयोग 7-8 सितंबर 2026 को चेन्नई में रहेगा। यहां भी सुझव देने के लिए रजिस्ट्रेशन की आखिरी तारीख 18 अगस्त तय की गई है।
3.दिल्ली में स्टेकहोल्डर मीटिंग्स: दिल्ली के केंद्रीय सरकारी विभागों के प्रतिनिधियों, यूनियन्स और एसोसिएशन्स के साथ 7 और 10 अगस्त 2026 को खास चर्चा निर्धारित की गई है। इसके लिए 31 जुलाई तक आवेदन करना था।
4. मेमोरेंडम सबमिशन की डेट बढ़ी: कर्मचारी संगठनों और पेंशनर्स को अपनी सिफारिशें और ज्ञापन (memorandum) सौंपने के लिए 15 जून 2026 तक का अतिरिक्त समय दिया गया था।
5. कोलकाता में बैठक : आयोग ने अपनी फाइनल रिपोर्ट तैयार करने से पहले क्षेत्रीय स्तर पर फीडबैक लेने के लिए 9-10 जुलाई 2026 को कोलकाता का दौरा किया था।


कब लागू होंगी नई दरें? (Important Timeline)

8वें वेतन आयोग (8th pay commission Dashboard) द्वारा अपनी फाइनल रिपोर्ट और सिफारिशें मई-जून 2027 तक केंद्र सरकार को सौंपे जाने की उम्मीद है। सरकार की मंजूरी मिलने के बाद, वेतन और पेंशन की नई दरें पिछली तारीख यानी 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जाएंगी। इसके साथ ही कर्मचारियों और पेंशनर्स को सलाह दी गई है कि वे किसी भी फर्जी खबर पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक वेबसाइट 8cpc.gov.in पर दिए गए अपडेट्स को ही सही मानें।

'फिटमेंट फैक्टर' (Fitment Factor) का पूरा गणित और मांगें

वेतन आयोग में बेसिक सैलरी तय करने के लिए 'फिटमेंट फैक्टर' सबसे अहम होता है। वर्तमान बेसिक पे को इसी फैक्टर से गुणा करके नई सैलरी निकाली जाती है।

1. वर्तमान स्थिति (7वां वेतन आयोग): सातवें वेतन आयोग (7th Pay Commission) में फिटमेंट फैक्टर 2.57 रखा गया था। इससे न्यूनतम बेसिक सैलरी (Basic Salary) ₹7,000 से बढ़कर ₹18,000 हो गई थी।
2. यूनियनों की भारी मांग (3.83 गुना): कर्मचारियों की सबसे बड़ी यूनियन 'NC-JCM' ने अपनी रिपोर्ट में फिटमेंट फैक्टर को 3.68 से बढ़ाकर 3.83 गुना (Fitment Factor) करने की जोरदार मांग की है।
3. क्या है इस मांग का यूनियन ने इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (ICMR) की डाइट रिपोर्ट का हवाला दिया है। इसके अनुसार, एक मजदूर रोजाना 3,490 कैलोरी की जरूरत होती है। यूनियन ने परिवार के सदस्यों की संख्या 3 की जगह 5 मानकर और बाजार में दूध, प्रोटीन, सब्जियों की मौजूदा महंगाई को जोड़कर यह फॉर्मूला तैयार किया है।
4. सैलरी में कितना होगा उछाल? अगर सरकार 3.83 के फिटमेंट फैक्टर को मान लेती है, तो कर्मचारियों की न्यूनतम बेसिक सैलरी (Salary Increament) ₹18,000 से सीधे बढ़कर ₹69,000 हो जाएगी।

आयोग के गठन से लेकर इसे लागू करने तक की समय-सीमा कुछ इस प्रकार है:

सरकार ने 16 जनवरी 2025 को 8वें वेतन आयोग के गठन का ऐलान किया था। 28 अक्टूबर 2025 को कैबिनेट ने इसके नियमों (Terms of Reference) को मंज़ूरी दी और 3 नवंबर 2025 को आधिकारिक तौर पर इसका गठन कर दिया गया। आयोग को अपना काम पूरा करने के लिए 18 महीने का समय दिया गया है। ऐसे में उम्मीद है कि यह मई-जून 2027 तक अपनी फाइनल रिपोर्ट और सिफारिशें केंद्र सरकार को सौंप देगा।

यह भी पढ़ें: खुलते ही चमक उठे सोना-चांदी, ₹3,000 तक चढ़े दाम; सप्ताह के पहले दिन क्या हैं रेट्स?