सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

8th Pay Commission: जनवरी 2027 में लागू हुआ तो कितना मिलेगा एरियर? अकाउंट में आएंगे लाखों; देखें पूरा कैलकुलेशन

Published: Fri, 20 Feb 2026 04:25 PM (IST)

8th Pay commission Arrears: अगर आठवें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी एक जनवरी 2027 से मिली तो आपके खाते ...और पढ़ें

8th Pay Commission: जनवरी 2027 में लागू हुआ तो कितना मिलेगा एरियर? अकाउंट में आएंगे लाखों; देखें पूरा कैलकुलेशन

8th Pay Commission: जनवरी 2027 में लागू हुआ तो कितना मिलेगा एरियर? अकाउंट में आएंगे लाखों; देखें पूरा कैलकुलेशन

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

नई दिल्ली| अगर जनवरी 2027 में 8वें वेतन आयोग की बढ़ी हुई सैलरी मिलती है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में लाखों रुपए का एरियर (8th Pay commission Arrears) आ सकता है।

लेकिन कितना? यही सवाल इन दिनों हर कर्मचारी के मन में है। जनवरी खत्म हो चुकी है और फरवरी भी आधे से ज्यादा निकल गई, लेकिन अभी तक आठवें वेतन आयोग (8th Pay commission) को लेकर आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।

ऑल इंडिया एनपीएस एंप्लॉई फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मंजीत सिंह पटेल के मुताबिक, आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी 2026 से लागू मानी जा सकती हैं, लेकिन बढ़ी हुई सैलरी जनवरी 2027 से मिलने की संभावना है। ऐसे में पूरे 12 महीने का एरियर बन सकता है।

बड़ा सवालः आखिर कैसे बनता है एरियर?

एरियर का गणित सीधा है: नई बेसिक पे - पुरानी बेसिक पे = मासिक अंतर। फिर इस अंतर को महीनों की संख्या से गुणा किया जाता है। इसके साथ DA, HRA और अन्य भत्तों का अंतर भी जोड़ा जाता है। संभावना है कि 8वें वेतन आयोग में फिटमेंट फैक्टर 2.86 से 3.0 के बीच हो सकता है। यानी मौजूदा बेसिक सैलरी लगभग 2.9 गुना तक हो सकती है।

अनुमानित एरियर (जनवरी 2026 से दिसंबर 2026 तक)

ग्रुप 7वें वेतन आयोग बेसिक पे (औसत) अनुमानित नई बेसिक पे मासिक अंतर 12 माह का एरियर (बेसिक+DA)
ग्रुप A ₹56,100 ₹1,60,000 ₹1,03,900 ₹12.46 लाख
ग्रुप B ₹35,400 ₹1,00,000 ₹64,600 ₹7.75 लाख
ग्रुप C ₹25,500 ₹72,000 ₹46,500 ₹5.58 लाख
ग्रुप D ₹18,000 ₹52,000 ₹34,000 ₹4.08 लाख

ध्यान रहे, ऊपर दिए गए आंकड़ों में HRA और TA पूरी तरह शामिल नहीं हैं। अगर इन्हें नए बेसिक पर जोड़ा जाए तो एरियर और बढ़ सकता है।

यह भी पढ़ें- 8th Pay Commission: '1 जनवरी 2026 से हो चुका लागू', इसी दिन से मिलेगी बढ़ी सैलरी-पेंशन? पर हो सकता है बड़ा नुकसान

किसे होगा कितना फायदा?

  • ग्रुप A अधिकारी: करीब 12–15 लाख रुपए तक एरियर मिल सकता है।
  • ग्रुप B कर्मचारी: 7–9 लाख रुपए तक।
  • ग्रुप C कर्मचारी: 5–6 लाख रुपए तक।
  • ग्रुप D कर्मचारी: लगभग 4 लाख रुपए तक।

और बढ़ सकता है आंकड़ा?

अगर फिटमेंट फैक्टर 3.0 से ऊपर जाता है तो बेसिक पे और बढ़ेगी, जिससे एरियर की रकम भी बढ़ जाएगी। इसके अलावा DA हर छह महीने में रिवाइज होता है। नया DA नए बेसिक पर लगेगा, जिससे कुल एरियर का आंकड़ा और बड़ा हो सकता है। HRA और ट्रांसपोर्ट अलाउंस भी नए वेतन के हिसाब से दोबारा कैलकुलेट होंगे।

कर्मचारियों के लिए क्यों अहम?

महंगाई के दौर में यह एरियर कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत साबित हो सकता है। कई लोग पहले से लोन, बच्चों की पढ़ाई या घर के खर्च की प्लानिंग इसी उम्मीद पर कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक सरकार की तरफ से अंतिम तारीख और फिटमेंट फैक्टर पर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इसलिए ये सभी आंकड़े अनुमान पर आधारित हैं।

साफ है, अगर 8वां वेतन आयोग जनवरी 2027 से लागू होता है, तो केंद्रीय कर्मचारियों के खाते में मोटी रकम आ सकती है। अब नजर सरकार के अगले फैसले पर टिकी है।