सर्च करे
Home
फोकस
विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

₹40 लाख का रावण! 22 मंजिला बिल्डिंग के बराबर ऊंचाई, 7000 किलो लोहा लगा; इस शहर में फूंका जाएगा सबसे लंबा पुतला

Published: Mon, 19 Oct 2026 04:48 PM (IST)Updated: Mon, 19 Oct 2026 04:58 PM (IST)

दिल्ली के द्वारका में 221 फीट ऊंचा रावण का पुतला बनाया गया है, जिसे बनाने में लगे लाखों रुपये और 7 टन लोहा। आइए जानते हैं इसकी खासियतें।

इस शहर में फूंका जाएगा सबसे लंगा पुतला

इस शहर में फूंका जाएगा सबसे लंगा पुतला

HighLights

  1. दिल्ली के द्वारका में 221 फीट ऊंचा रावण।

  2. 40 लाख रुपये की लागत, 7 टन लोहे का उपयोग।

  3. रिमोट कंट्रोल से होगा रावण दहन।

बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली: दशहरा (Dusshera) आते ही देशभर में रावण दहन की तैयारियां शुरू हो जाती हैं, लेकिन इस बार दिल्ली के द्वारका में तैयार किया गया रावण (Ravana)का विशाल पुतला खास चर्चा में है। बता दें कि इस खास रावण की लंबाई लगभग 221 फीट है। सबसे खास बात यह है कि इसे बनाने में लाखों रुपये खर्च किए गए हैं। इसकी ऊंचाई करीब 22 मंजिला इमारत के बराबर बताई जा रही है।

कहां तैयार हुआ इतना बड़ा रावण?

दिल्ली के द्वारका सेक्टर-10 में द्वारका श्री रामलीला सोसाइटी की ओर से आयोजित दशहरा उत्सव के लिए यह विशाल पुतला बनाया गया है। आयोजकों ने इस साल इसे देश के सबसे ऊंचे रावण के पुतलों में शामिल करने की तैयारी की है। इसके साथ रावण के भाई कुंभकर्ण और बेटे मेघनाद के पुतलों का भी दहन किया जाएगा। इन दोनों पुतलों की ऊंचाई 90-90 फीट रखी गई है।

40 लाख रुपये की लागत, 7 टन लोहे का इस्तेमाल

इस विशालकाय रावण को बनाने में करीब 40 लाख रुपये की लागत आई है। पुतले को मजबूती देने के लिए करीब 7 टन लोहे का इस्तेमाल किया गया है। इसके निर्माण में लगभग 120 कारीगरों और मजदूरों ने काम किया, जिनमें चंडीगढ़ से आए कारीगर भी शामिल थे। इतने विशाल पुतले को तैयार करने के लिए कारीगरों को करीब तीन महीने का समय लगा। इसकी ऊंचाई और आकार को देखते हुए ढांचे को मजबूती देना भी बड़ी चुनौती रही।

25 फीट का मुकुट और खास कपड़े

इस रावण की खासियत सिर्फ इसकी ऊंचाई और लागत तक सीमित नहीं है। इसके मुकुट की ऊंचाई ही करीब 25 फीट है। पुतले के कपड़ों के लिए वाटरप्रूफ मखमली कपड़े का इस्तेमाल किया गया है, ताकि बारिश के कारण कपड़ों को नुकसान पहुंचने का खतरा कम हो।

रिमोट से होगा रावण दहन

इस बार रावण दहन में तकनीक का भी इस्तेमाल किया जाएगा। आयोजकों के मुताबिक, 221 फीट ऊंचे रावण के पुतले को रिमोट कंट्रोल सिस्टम के जरिए जलाया जाएगा। यानी पारंपरिक तरीके से सीधे आग लगाने के बजाय रिमोट से दहन की व्यवस्था की गई है। इसके अलावा आयोजन में ग्रीन पटाखों के इस्तेमाल की भी योजना बताई गई है।

 यह भी पढ़ें: Starlink कॉन्ट्रोवर्सी के बीच मस्क का बड़ा एलान, हर बच्चे को SpaceX का बनाएंगे पार्टनर; देंगे इतने शेयर