Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Loan Against LIC Policy: एलआईसी पॉलिसी पर आसानी से मिल सकता है लोन; कैसे करें अप्लाई और क्या है पूरा तरीका?

    Updated: Thu, 15 Aug 2024 08:34 PM (IST)

    अक्सर हम अपनी जरूरत के लिए लोन लेते हैं लेकिन हाई इंटरेस्ट के चलते हमें लंबे समय तक इसका भुगतान करना पड़ता है। ऐसी स्थिति में अगर आपको कोई ऐसा विकल्प मिले जिसमें आपको कम इंटरेस्ट रेट पर लोन अमाउंट मिल जाए। इस स्थिति में आपकी LIC पॉलिसी आपके काम आ सकती है। आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।

    Hero Image
    अपनी LIC पर ले सकते हैं आसानी से लोन

    बिजनेस डेस्क, नई दिल्ली। अगर आप किसी वित्तीय समस्या से परेशान हैं तो ऐसी स्थिति में लोग पर्सनल लोन की तरफ रुख करते हैं। हालांकि ये एक महंगा विकल्प हो सकता है, क्योंकि इसमें आपको हाई रेट ऑफ इंटरेस्ट का सामना करना पड़ सकती है। आमतौर पर ये इंटरेस्ट रेट 10 से 15% तक होता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऐसे में अगर हम आपसे कहे कि आपके पास एक ऐसा ऑप्शन है , जिसकी मदद से आप आसानी से कम इंटरेस्ट पर लोन ले सकते हैं। मगर इसके लिए आपके पास एलआईसी पॉलिसी होना जरूरी है, क्योंकि आप इसपर कम इंटरेस्ट पर लोन ले सकते हैं। आइये जानते हैं कि आप कैसे अपनी LIC पॉलिसी पर लोन ले सकते हैं।

    कौन ले सकता है LIC पर लोन

    • अगर आपको LIC पॉलिसी पर लोन पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको कुछ स्टैंडर्ड को पूरा करना होगा।
    • आपके पास भारत की नागरिकता होनी चाहिए।
    • लोन लेने वाले व्यक्ति की आयु कम से कम 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
    • जो व्यक्ति लोन ले रहा है, वो पॉलिसीधारक होना चाहिए और उसके पास वैलिड LIC पॉलिसी होनी चाहिए जिसमें कम से कम 3 प्रीमियम भुगतान किए गए हों।

    यह भी पढ़ें - भारतीयों में बढ़ रही है डिजिटल गोल्ड की लोकप्रियता, कम जोखिम, शुद्धता और निवेश में आसानी है कारणः सर्वे

    क्यो फायदेमंद है LIC लोन

    • एलआईसी पॉलिसी पर लोन भारतीय कंज्यूमर्स के लिए कई कारणों से फायदेमंद है।
    • पॉलिसीधारक अपने सरेंडर अमाउंट का 80%-90% तक लोन ले सकता है, जो इसे एक बेहतर विकल्प बनाता है।
    • एलआईसी पॉलिसी पर लोन लेने पर आपको पर्सनल लोन की तुलना में कम ब्याज दर चुकानी होगी।
    • इसपर लगने वाले ब्याज की गणना कुल राशि और प्रीमियम राशि के भुगतान की आवृत्ति के आधार पर की जाती है।
    • जितनी अधिक फिक्वेसी और प्रीमियम राशि का भुगतान किया जाता है, ब्याज दर उतनी ही कम होती है। वैसे एलआईसी लगभग 10-12% ब्याज दर पर लोन लेता है।
    • इसमें कोई कठिन प्रक्रिया नहीं होती है। लोन एलआईसी पॉलिसी पर लेने से ये सुरक्षित होता है, क्योंकि ये पॉलिसीधारक के ही पैसे होते हैं।

    कैसे करें लोन के लिए अप्लाई?

    अगर आप LIC पर लोन लेना चाहते हैं तो इसके दो तरीके है। आप ऑनलाइन और ऑफलाइन इसका इस्तेमाल कर सकते हैं।

    ऑफलाइन:-

    • सबसे पहले अपने पास की LIC ब्रांच में जाएं।
    • फिर लोन एप्लिकेशन भरें
    • इसके बाद जरूरी डॉक्यूमेंट जमा करें।

    नोट- इस प्रक्रिया को पूरी होने के बाद लोन 3-5 दिनों के भीतर आपके अकाउंट में आ जाता है।

    ऑनलाइन:-

    अगर आप ऑनलाइन सुविधा का लाभ पाना चाहते हैं तो इसके लिए आपको बीमाकर्ता की वेबसाइट पर प्रीमियम सेवाओं के लिए रजिस्टर करना होगा।

    • सबसे पहले बीमाकर्ता की वेबसाइट पर जाएं।
    • इसके बाद 'ऑनलाइन लोन' टैब पर क्लिक करें।
    • यहां धारक को दूसरे वेब पेज पर रीडायरेक्ट किया जाएगा।
    • ऑनलाइन LIC लोन का अनुरोध करने के लिए ‘थ्रू कस्टमर पोर्टल’ पर क्लिक करें।
    • इसके बाद व्यक्ति को लॉग इन करने के लिए अपना यूजर आईडी, DOB और पासवर्ड डालना होगा।
    • यहां आप LIC के बदलें लोन पा सकते हैं।
    • अब लोन रिक्वेस्ट करने के लिए आगे बढ़ें।
    • एक बार प्रोसेस होने के बाद, लोन 3-5 दिनों के भीतर मिल जाएगा।

    यह भी पढ़ें - Independence Day 2024: श्वेत क्रांति ने बदली किसानों की तकदीर,महिला सशक्तिकरण के साथ ही देश के विकास में भी निभाया अहम रोल