विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सत्याग्रह एक्सप्रेस के AC कोच में महिला से छेड़खानी, RPF ने नरकटियागंज जंक्शन पर 4 मनचलों को दबोचा

Published: Sun, 29 Nov 2026 10:16 AM (IST)

सत्याग्रह एक्सप्रेस के एसी कोच में एक महिला यात्री के साथ गाली-गलौज और छेड़खानी का मामला सामने आया है।

गिरफ्तार आरोपित। (सौ.- आरपीएफ)

गिरफ्तार आरोपित। (सौ.- आरपीएफ)

HighLights

  1. सत्याग्रह एक्सप्रेस के एसी कोच में महिला से छेड़खानी।

  2. बगहा स्टेशन के पास हुई घटना, नरकटियागंज में गिरफ्तारी।

  3. रेल पुलिस ने चार आरोपितों को न्यायिक हिरासत में भेजा।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। सत्याग्रह एक्सप्रेस में सफर कर रही एक महिला यात्री के साथ गाली-गलौज और और छेड़खानी करने का मामला सामने आया है।

बगहा स्टेशन से ट्रेन चलते ही हुई इस घटना की सूचना पर आरपीएफ और रेल पुलिस सक्रिय हो गई। नरकटियागंज जंक्शन पर ट्रेन पहुंचते ही संयुक्त टीम ने चार आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया।

महिला की शिकायत पर रेल थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है। घटना ट्रेन संख्या 15274 सत्याग्रह एक्सप्रेस के एसी कोच एचए1 के सी-केबिन में हुई।

आनंद विहार से रक्सौल जा रही ट्रेन में शनिवार को शाम करीब सात बजे महिला यात्री बाथरूम जाने के लिए उठी। इसी दौरान चार लोगों द्वारा उसके साथ छेड़खानी का आरोप है।

महिला यात्री के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज भी की गई। महिला ने इसकी जानकारी अपने पति और सहयात्रियों को दी।

इसके बाद यात्रियों ने चारों आरोपितों को पकड़ लिया। आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि घटना की सूचना मिलने के बाद अलर्ट किया गया। ट्रेन पहुंचते ही आरपीएफ और रेल पुलिस की टीम कोच में पहुंची और चारों को हिरासत में ले लिया।

चंपारण और यूपी के सभी आरोपित

गिरफ्तार आरोपितों में अभिषेक कुमार (35), अनिल सिंह (35), विक्की कुमार राम (26) और उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी राजेश (28) शामिल हैं। रेल थाना में कांड दर्ज कर चारों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें- पटना के रिसोर्ट में बर्थडे पार्टी पर पुलिस का छापा, डांसर और मैनेजर समेत 10 लोग शराब के नशे में गिरफ्तार

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।