पश्चिम चंपारण में पत्नी ने प्रेमी संग साजिश कर सिर में गोली मार कराई थी मुर्गा कारोबारी की हत्या, गिरफ्तार
पश्चिम चंपारण में मुर्गा कारोबारी इम्तियाज अंसारी की हत्या का पुलिस ने खुलासा किया है। उसकी पत्नी हाजरा खातून और ...और पढ़ें

मुर्गा कारोपबारी की फाइल फोटो।
HighLights
मुर्गा कारोबारी इम्तियाज अंसारी की हत्या का खुलासा।
पत्नी हाजरा खातून और प्रेमी रुस्तम ने की हत्या।
सिर में गोली मारकर दिया गया था वारदात को अंजाम।
संवाद सूत्र, गौनाहा (पश्चिम चंपारण)। मटियरिया थाना क्षेत्र के त्रिवेणी नहर पर बीते 31 अक्टूबर की सुबह संदिग्ध परिस्थिति में मिले मुर्गा कारोबारी के शव के मामले का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। मुर्गा कारोबारी की मौत सड़क दुर्घटना में नहीं बल्कि उसके सिर में गोली मारने से हुई थी।
मृतक पत्नी और डीके सेरवा गांव निवासी उसके प्रेमी रुस्तम अंसारी ने साजिश कर इस घटना को अंजाम दिया था। इस मामले में मृतक की पत्नी हाजरा खातून को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। जबकि उसका प्रेमी रुस्तम अंसारी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृतक के सिर से गोली लगने की बात सामने आई है। उसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
बता दें कि मृतक हौदा डुमरा गांव निवासी हजरत अंसारी का पुत्र और मुर्गा कारोबारी इम्तियाज अंसारी सुबह करीब आठ बजे मुर्गा लाने के लिए घर से निकला था।
मृतक के भाई इरफान अंसारी ने बताया कि उसकी भाभी हजरा खातून का गांव में कंप्यूटर दुकान चलाने वाले डीके सेरवा निवासी रुस्तम अंसारी के साथ प्रेम प्रसंग था। परिवार के लोगों ने कई बार इस मामले में हस्तक्षेप कर दोनों को समझाने का प्रयास किया था। लेकिन वे दोनों नहीं माने। आखिरकार इन दोनों ने षडयंत्र रचकर भाई की हत्या कर दी।
आधार कार्ड बनवाने के दौरान बढ़ी नजदीकी
स्वजन के अनुसार इम्तियाज पहले दिल्ली रहकर मजदूरी करता था। उसकी पत्नी घर में रहती थी। पति के नहीं करने के दौरान आधार कार्ड बनवाने के सिलसिले में हजरा खातून का रुस्तम की दुकान पर आना-जाना होता था।
आधार कार्ड बनवाने के दौरान बायोमेट्रिक प्रक्रिया में परेशानी आने पर तीन अंगुलियां हाजरा की और दो अंगुलियां रुस्तम की लगाकर प्रक्रिया पूरी की गई थी। इसी दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। दोनों को पहले भी रामनगर के एक होटल में पकड़े गए थे। इसके बाद परिवार वालों ने हस्तक्षेप किया था।
हाजरा का एंड्रॉयड मोबाइल भी छीन लिया गया था। लेकिन वह कीपैड फोन से चोरी-छिपे बातचीत करती थी। पति के साथ बाहर जाने की बात पर भी वह इनकार कर देती थी।
वह हमेशा रुस्तम से बातचीत करती थी। मृतक के पिता हजरत अंसारी के आवेदन पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। आवेदन में उन्होंने बहू का रुस्तम के साथ प्रेम प्रसंग और साजिश के तहत बेटे की हत्या किए जाने का आरोप लगाया है।
मृतक के पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के दौरान उसके सिर में गोली लगने की बात सामने आई है। जांच के दौरान उसकी पत्नी और रुस्तम अंसारी की षड्यंत्र से हत्या के मामले में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर लिया गया है। फरार आरोपित रुस्तम अंसारी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
राकेश कुमार , थानाध्यक्ष, मटियरिया
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।