विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

दरभंगा में बड़ी वारदात की थी तैयारी, पुलिस ने पांच बदमाशों के मंसूबों पर फेरा पानी

Published: Mon, 02 Nov 2026 11:18 AM (IST)

दरभंगा के सिंहवाड़ा में पुलिस ने एक बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे पांच बदमाशों को ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. पुलिस ने गुप्त सूचना पर पांच बदमाशों को दबोचा।

  2. गिरफ्तार बदमाशों से पिस्तौल, कट्टा और कारतूस बरामद हुए।

  3. पुलिस मोबाइल जांच कर आपराधिक नेटवर्क का पता लगा रही।

जागरण संवाददाता, सिंहवाड़ा (दरभंगा)। रात का सन्नाटा था और गांव में पांच लोग किसी बड़ी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी में जुटे थे। उनकी योजना पूरी होती, इससे पहले ही पुलिस को इसकी भनक लग गई।

फिर क्या था, पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की और पांचों को दबोच लिया। मौके से पिस्तौल, कट्टा और जिंदा कारतूस मिलने के बाद पुलिस भी सतर्क हो गई है।

गुप्त सूचना पर पुलिस की छापेमारी

सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कटका गांव में पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। रविवार की देर रात पांचों आरोपित किसी आपराधिक वारदात को अंजाम देने की साजिश के तहत जुटे थे। सूचना मिलते ही पुलिस ने इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी की। इस दौरान सभी पांचों को गिरफ्तार कर लिया गया।

पिस्तौल, कट्टा और कारतूस बरामद

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपितों के पास से एक पिस्तौल, एक कट्टा और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा मौके से दो बाइक और चार मोबाइल भी जब्त किए गए हैं। पुलिस को आशंका है कि मोबाइल की जांच से उनकी आपराधिक गतिविधियों और संभावित नेटवर्क के बारे में अहम जानकारी मिल सकती है।

दो आरोपित स्थानीय निवासी

गिरफ्तार पांच आरोपितों में दो के स्थानीय निवासी होने की जानकारी मिली है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी का नाम और पता सार्वजनिक नहीं किया है। सभी से पूछताछ की जा रही है। उनके पहचान पत्रों और आपराधिक इतिहास का भी सत्यापन कराया जा रहा है।

मोबाइल की जांच से खुलेगा राज

पुलिस जब्त किए गए चारों मोबाइल की जांच कर रही है। इसके जरिए आरोपितों के संपर्कों, आपसी बातचीत और संभावित आपराधिक नेटवर्क का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। पुलिस यह भी जांच कर रही है कि इनके खिलाफ पहले से कोई आपराधिक मामला दर्ज है या नहीं।

सत्यापन के बाद सामने आएगी पूरी जानकारी

इस संबंध में थानाध्यक्ष बसंत कुमार ने बताया कि गिरफ्तार सभी आरोपितों के नाम और पते का सत्यापन किया जा रहा है। सत्यापन पूरा होने के बाद मामले में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

यह भी पढ़ें- समस्तीपुर में नाना को मुखाग्नि देकर लौट रहे थे घर, रास्ते में चाचा-भतीजे की एक साथ मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।