विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण में अमृत भारत ट्रेन से गिरकर नेपाली अधेड़ यात्री की मौत

Published: Wed, 11 Nov 2026 04:51 PM (IST)

नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर सियरही गांव के पास अमृत भारत ट्रेन से गिरने से एक नेपाली यात्री दिलीप कुमार (56) की ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. अमृत भारत ट्रेन से गिरकर नेपाली यात्री की मौत।

  2. नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर सियरही गांव के पास हादसा।

  3. सिर में गंभीर चोटें लगने से इलाज के दौरान निधन।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। अमृत भारत ट्रेन में सफर कर रहे नेपाली यात्री का सफर दर्दनाक हादसे में खत्म हो गया। नरकटियागंज-रक्सौल रेलखंड पर सियरही गांव के समीप अचानक ट्रेन से गिरने के कारण 56 वर्षीय यात्री गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची 112 मोबाइल टीम ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। अस्पताल में कुछ देर के लिए होश में आने पर उन्होंने अपने नाम और पते की जानकारी दी, जिससे उनकी पहचान हो सकी।

सिर में आईं चार-पांच गंभीर चोटें

मृतक की पहचान नेपाल के झरिया थाना क्षेत्र के करी बलुआ गांव निवासी दिलीप कुमार (56) के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, वह अमृत भारत ट्रेन से सफर कर रहे थे। इसी दौरान सियरही गांव के समीप ट्रेन से नीचे गिर गए। हादसे में उनके सिर पर चार-पांच जगह गंभीर चोटें आईं।

सीतामढ़ी से सिकटा तक का था टिकट

हादसे के बाद ग्रामीणों की सूचना पर 112 मोबाइल टीम मौके पर पहुंची। टीम ने गंभीर रूप से जख्मी यात्री को नरकटियागंज अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। तलाशी के दौरान उनके पास सीतामढ़ी से सिकटा तक का रेल यात्रा टिकट मिला। अस्पताल में कुछ देर के लिए होश में आने पर उन्होंने अपना नाम और पता बताया।

इलाज के दौरान तोड़ा दम

चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. गोविंद चंद्र शुक्ला ने बताया कि यात्री की ओर से बताए गए पते के आधार पर उनके स्वजनों को सूचना दे दी गई है। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि 112 मोबाइल टीम घायल अवस्था में यात्री को अस्पताल लेकर पहुंची थी। उस समय वह बातचीत कर रहे थे, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस उनके स्वजनों से संपर्क करने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें- मुजफ्फरपुर में करंट से झुलसी छात्रा का समुचित इलाज का वादा, पहले हाथ कटा अब नौबत चौथे आपरेशन की

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।