विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी चंपारण में जमीन विवाद में बुजुर्ग की पीटकर हत्या, गला दबाने का भी आरोप

Published: Mon, 09 Nov 2026 01:00 PM (GMT+05:30)

पश्चिमी चंपारण के सोमगढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर 65 वर्षीय गौरीशंकर दुबे की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। ...और पढ़ें

गौरीशंकर दुबे की फाइल फोटो और उनके शोकाकुल स्वजन।

गौरीशंकर दुबे की फाइल फोटो और उनके शोकाकुल स्वजन।

HighLights

  1. पश्चिमी चंपारण में जमीन विवाद में बुजुर्ग की हत्या।

  2. 65 वर्षीय गौरीशंकर दुबे की पीट-पीटकर हत्या।

  3. परिजनों ने पट्टीदारों पर गला दबाने का आरोप लगाया।

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran Murder Case: जिले के साठी थाना क्षेत्र के सोमगढ़ गांव में जमीन विवाद को लेकर रविवार की रात हुई मारपीट में 65 वर्षीय बुजुर्ग गौरीशंकर दुबे की मौत हो गई।

मृतक के स्वजन ने पट्टीदारों पर मारपीट कर उठाकर पटकने और गला दबाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। गंभीर रूप से जख्मी गौरीशंकर को स्वजन इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया।

मारपीट में गंभीर रूप से जख्मी

मृतक की पहचान साठी थाना क्षेत्र के सोमगढ़ गांव स्थित वार्ड संख्या 10 निवासी गौरीशंकर दुबे के रूप में हुई है। स्वजन के अनुसार, रविवार की रात करीब आठ बजे पट्टीदारों ने मिलकर उनके साथ मारपीट की। इस दौरान उन्हें उठाकर पटक दिया गया और गला दबाया गया।

हालत गंभीर होने पर परिजन आनन-फानन में उन्हें जीएमसीएच बेतिया ले जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

आठ से दस कट्ठा जमीन का विवाद

परिजनों ने बताया कि करीब आठ से दस कट्ठा जमीन को लेकर दोनों पक्षों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था। इस जमीन को लेकर न्यायालय में मुकदमा और टाइटल सूट भी चल रहा है।

मृतक के छोटे भाई मनोज दुबे ने आरोप लगाया कि पट्टीदारों ने साजिश के तहत उनके छोटे भाई शर्मा दुबे को अपने पक्ष में कर इस घटना को अंजाम दिया। हालांकि, घटना के कारणों और लगाए गए आरोपों की पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

पत्नी और छह बेटियों को छोड़ा

गौरीशंकर दुबे अपने पीछे पत्नी मीरा देवी, एक पुत्र और छह पुत्रियों सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनकी मौत से स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

इधर, अस्पताल टीओपी प्रभारी विजय कुमार ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। मामले में आगे की कार्रवाई संबंधित थाना की पुलिस करेगी।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में चचेरे भाई की हत्या का कर भाग रहा था आरोपी, बाइक से धक्का लगने पर ग्रामीणों ने बांधकर पीटा

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।