दरभंगा में चचेरे भाई की हत्या का कर भाग रहा था आरोपी, बाइक से धक्का लगने पर ग्रामीणों ने बांधकर पीटा
बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव में एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात ...और पढ़ें

हत्या में प्रयोग किया गया हथियार बरामद। फोटो जागरण
HighLights
चचेरे भाई ने घर में घुसकर गोली मारकर हत्या की।
आरोपी कुमोद ठाकुर को ग्रामीणों ने पीछा कर पकड़ा।
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
संवाद सहयोगी, बिरौल (दरभंगा)। बिरौल थाना क्षेत्र के पड़री गांव में रविवार की देर शाम घर में घुसकर एक व्यक्ति ने अपने चचेरे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी।
घर में बैठे काशी ठाकुर पर उनके चचेरे भाई कुमोद ठाकुर ने ताबड़तोड़ तीन गोलियां चला दीं। गोली माथे और सीने समेत शरीर के अन्य हिस्सों में लगने से काशी ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई।
वारदात को अंजाम देने के बाद बाइक से भाग रहे हत्यारोपित कुमोद ठाकुर को ग्रामीणों ने करीब दो किलोमीटर तक पीछा कर पकड़ लिया। भागने के दौरान उसने रास्ते में एक व्यक्ति को बाइक से धक्का मार दिया।
इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने उसे दबोचकर जमकर पिटाई की और बांध दिया। हालांकि, सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
एसडीपीओ प्रभाकर तिवारी और थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और आगे की कार्रवाई में जुट गए। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हत्या में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी और वारदात के पीछे की वजह का पता लगाया जा रहा है। एक ही परिवार के दो सदस्यों के बीच हुई इस घटना से गांव में तनाव का माहौल है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है।