पश्चिमी चंपारण में जेसीबी की चपेट में आने से तीन साल की बच्ची की मौत, आक्रोशित ग्रामीणों ने चालक को पीटा
पश्चिमी चंपारण के मझौलिया में एक तीन वर्षीय बच्ची की जेसीबी की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी चालक की पिटाई की, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोश में जेसीबी चालक कन्हैया महतो की पिटाई कर दी।
HighLights
मझौलिया में जेसीबी की चपेट में आई तीन साल की बच्ची।
हादसे में घटनास्थल पर ही बच्ची ने दम तोड़ दिया।
आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी चालक की जमकर पिटाई की।
संवाद सूत्र, मझौलिया(पश्चिमी चंपारण)। West Champaran JCB Accident: थाना क्षेत्र स्थित दूधा चतुरी वार्ड नंबर चार में रविवार को जेसीबी की चपेट में आने से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हो गई।
हादसा इतना गंभीर था कि बच्ची ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई। बच्ची की मौत से आक्रोशित ग्रामीणों ने जेसीबी चालक की पिटाई कर दी। हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है और स्वजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मिट्टी काटकर लौट रही थी जेसीबी
जानकारी के अनुसार, दूधा मठिया वार्ड नंबर एक निवासी कन्हैया महतो की जेसीबी मिट्टी काटने के बाद गांव से गुजर रही थी। इसी दौरान दूधा चतुरी वार्ड नंबर चार निवासी राजेश साह के घर के पास उनकी तीन वर्षीय पुत्री मुन्नी कुमारी मशीन की चपेट में आ गई।
हादसे में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के ग्रामीण मौके पर जुट गए और आक्रोश में जेसीबी चालक कन्हैया महतो की पिटाई कर दी।
माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल
बच्ची की मौत के बाद गांव में शोक का माहौल है। माता-पिता के विलाप से मौके पर मौजूद लोगों की आंखें नम हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की।
आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई
थानाध्यक्ष अमर कुमार ने बताया कि जेसीबी की टक्कर से तीन वर्षीय बच्ची की मौत हुई है। फिलहाल स्वजनों की ओर से पुलिस को आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।