सीतामढ़ी में एनएच पर भीषण हादसा, ट्रैक्टर की ठोकर से बाइक सवार दो लोगों की मौत
सीतामढ़ी में NH 227 पर शनिवार देर रात हुए सड़क हादसे में तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है और मृतकों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।
HighLights
सीतामढ़ी में NH 227 पर देर रात सड़क हादसा हुआ।
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मारी, दो की मौत।
पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, पहचान जारी।
जागरण संवाददाता, सीतामढ़ी। NH 227 Accident Bihar: सीतामढ़ी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग 227 पर शनिवार की देर रात सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोगों की मौत हो गई।
भिट्ठा थाना क्षेत्र के कंटाही श्रीखंडी भिट्ठा पूर्वी स्थित किरासन तेल डिपो के समीप तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में ठोकर मार दी। हादसे में दोनों बाइक सवारों की मौके पर ही मौत हो गई। फिलहाल मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है।
घटना की सूचना मिलते ही भिट्ठा थानाध्यक्ष दीपक पटेल और अपर थानाध्यक्ष सह अवर निरीक्षक रजनीश कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया।
दोनों मृतकों की पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। हादसे के बाद पुलिस घटना से संबंधित जानकारी जुटा रही है। फिलहाल दुर्घटना में शामिल ट्रैक्टर और उसके चालक के संबंध में विस्तृत जानकारी सामने नहीं आई है।
यह भी पढ़ें- बेतिया के सेनको ज्वेलर्स लूटकांड में चार और अपराधी गिरफ्तार, 17 करोड़ के गहनों की तलाश जारी