पश्चिम चंपारण के चौतरवा में कुएं से मिली एकनाली बंदूक और नौ कारतूस
पश्चिम चंपारण के चौतरवा में एक कुएं से एकनाली बंदूक और नौ कारतूस बरामद किए गए हैं। ग्रामीणों की सूचना ...और पढ़ें

इसमें एआई जनरेटेड तस्वीर लगाई गई है।
HighLights
चौतरवा में कुएं से एकनाली बंदूक बरामद हुई।
पुलिस ने नौ कारतूस भी जब्त किए हैं।
अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज, जांच जारी।
जागरण संवाददाता, बगहा (पश्चिम चंपारण)। गांव के कुएं में पानी की जगह हथियार और कारतूस छिपाकर रखे गए थे। किसी ने एकनाली बंदूक को प्लास्टिक में लपेटकर कुएं के अंदर छिपा दिया था। इसकी भनक ग्रामीणों को लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचना दी।
मौके पर पहुंची पुलिस ने कुएं की तलाशी ली तो अंदर से एकनाली बंदूक के साथ नौ कारतूस बरामद हुए। अब पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर किसने हथियारों को यहां छिपाया था और इसके पीछे क्या मंशा थी।
ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस
मामला चौतरवा थाना क्षेत्र के इंग्लिशिया गांव का है। एसपी राजेश कुमार ने बताया कि रविवार को ग्रामीणों ने सूचना दी थी कि गांव के एक कुएं में किसी ने बंदूक छिपाकर रखी है। सूचना मिलते ही चौतरवा थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार और दारोगा अजीत कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ गांव पहुंचे।
प्लास्टिक में लपेटकर छिपाए गए थे हथियार
पुलिस ने कुएं की तलाशी शुरू की तो अंदर प्लास्टिक में लपेटकर रखी गई सामग्री मिली। उसे बाहर निकालकर खोला गया तो पुलिसकर्मी भी हैरान रह गए। प्लास्टिक के अंदर एकनाली बंदूक और नौ कारतूस रखे हुए थे। पुलिस ने सभी हथियार और कारतूस जब्त कर थाना लाया।
अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी, जांच तेज
इस मामले में अज्ञात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। एसपी ने बताया कि बगहा एसडीपीओ निहार भूषण और चौतरवा थानाध्यक्ष को हथियार छिपाने वाले व्यक्ति की पहचान करने का निर्देश दिया गया है। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि कुएं में हथियार किसने और किस उद्देश्य से छिपाए थे।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।