पश्चिम चंपारण के 14 हजार बाढ़ प्रभावितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, 9.98 करोड़ ट्रांसफर
पश्चिम चंपारण में बाढ़ प्रभावित 14,270 परिवारों के खातों में डीबीटी के माध्यम से 9.98 करोड़ रुपये की राहत राशि ...और पढ़ें

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना में आयोजित कार्यक्रम के जरिए प्रभावित परिवारों को 7-7 हजार रुपये की राहत राशि भेजी। फोटो सौ: आइपीआरडी
HighLights
पश्चिम चंपारण के 14,270 बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत।
डीबीटी के माध्यम से 9.98 करोड़ रुपये हस्तांतरित किए गए।
प्रत्येक परिवार को 7-7 हजार रुपये की सहायता मिली।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। West Champaran Flood Relief Payment: जिले के बाढ़ प्रभावित परिवारों के खाते में डीबीटी (DBT) के माध्यम से 9.98 करोड़ रुपये की राशि हस्तांतरित कर दी गई है। इससे प्रभावित परिवारों को आर्थिक मदद मिलेगी।
सीएम ने किया हस्तांतरण
मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने पटना के संकल्प सभागार में आयोजित कार्यक्रम के जरिए पहले चरण में जिले के 14,270 बाढ़ प्रभावित परिवारों को 7-7 हजार रुपये की आनुग्रहिक राहत राशि भेजी।
शेष परिवारों को जल्द राहत
प्रशासन के अनुसार शेष बचे बाढ़ प्रभावित परिवारों को भी जल्द ही राहत राशि का हस्तांतरण कर दिया जाएगा। इसके लिए आवश्यक प्रक्रिया तेजी से पूरी की जा रही है।
एनआईसी में सीधा प्रसारण
पटना में आयोजित इस कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जिला स्तर पर एनआईसी सभागार में किया गया। इस दौरान जिलाधिकारी तरनजोत सिंह सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।
यह भी पढ़ें- नेपाल में बाढ़ के बाद राहत के संकेत, पश्चिम चंपारण में गंडक का असर नगण्य रहने की उम्मीद
