पश्चिम चंपारण : नौतन में रबी खेती के बीच खाद दुकान में चोरी, अब किसानों के सामने खाद और दवा का संकट
पश्चिम चंपारण के नौतन स्थित मड़ुआहां गांव में एक खाद दुकान से चोरों ने ताला तोड़कर करीब 10 लाख रुपये की कीटनाशक दवाइयां, खाद और नकदी चुरा ली। दुकानदार उमेश ठाकुर की सूचना पर पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया।

पश्चिम चंपारण के नौतन में चोरी के बाद खाद दुकान पर जुटी भीड़। जागरण
HighLights
नौतन में खाद दुकान से 10 लाख की चोरी।
चोरों ने कीटनाशक दवाइयां, खाद और नकदी चुराई।
पुलिस ने घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
संवाद सूत्र, नौतन (पश्चिम चंपारण)। रात में दुकान बंद कर घर जाना एक दुकानदार को भारी पड़ गया। सुबह जब वह दुकान खोलने पहुंचा तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था और अंदर सामान बिखरा पड़ा था।
दुकान से कीमती कीटनाशक दवाइयां, खाद और नकदी गायब थी। चोरी की इस घटना में करीब 10 लाख रुपये की संपत्ति पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना बरदाहां पंचायत के मड़ुआहां गांव की है। चोरी की जानकारी मिलते ही इलाके में चर्चा शुरू हो गई।
ताला तोड़कर दुकान में घुसे चोर
जानकारी के अनुसार, अज्ञात चोरों ने रविवार की रात खाद दुकान को निशाना बनाया। चोरों ने दुकान के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश कर गए। इसके बाद दुकान में रखी कीमती कीटनाशक दवाइयां, खाद और नकदी समेटकर फरार हो गए। रातभर किसी को घटना की भनक तक नहीं लगी।
सुबह दुकान पहुंचे तो हुआ खुलासा
पीड़ित दुकानदार उमेश ठाकुर ने बताया कि वह रोज की तरह रात में दुकान बंद कर घर चले गए थे। सोमवार सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा मिला। अंदर जाने पर सामान बिखरा पड़ा था। जांच करने पर पता चला कि दुकान से कीमती दवाइयां, खाद और नकदी गायब हैं। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 10 लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस ने शुरू की छानबीन
घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने नौतन थाने को इसकी सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी। दुकानदार ने चोरी के संबंध में थाने में लिखित आवेदन भी दिया है।
चोरों की तलाश में जुटी पुलिस
थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि खाद दुकान में चोरी की घटना की जांच-पड़ताल शुरू कर दी गई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
यह भी पढ़ें- दरभंगा में खाद के नाम पर किसानों की जेब पर डाका, डीएपी दो हजार तो यूरिया 400 रुपये बोरी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।