विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 06, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

पश्चिम चंपारण: भिखनाठोरी एसएसबी कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, मौत; जांच में जुटी पुलिस

By Jagran NewsEdited By: Shashank Shekhar
Published: Wed, 06 Sep 2023 04:33 PM (IST)

भारत-नेपाल बॉर्डर पर भिखनाठोरी एसएसी कैंप में एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि ...और पढ़ें

भिखनाठोरी एसएसबी कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, मौत
भिखनाठोरी एसएसबी कैंप में जवान ने खुद को मारी गोली, मौत

HighLights

  1. ड्यूटी से कैंप में लौटा जवान और अपने हथियार से मार ली गोली
  2. आंध्र प्रदेश के सिरिका कुलम जिले का रहने वाला है जवान जगदीश बटनी
  3. भिखनाठोरी कैंप पहुंचे 44 बटालियन के कमांडेंट, एसडीपीओ समेत कई अधिकारी

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण): भारत-नेपाल सीमा के भिखनाठोरी बीओपी में तैनात 44 वाहिनी के एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। घटना सुबह पांच बजे की है। वहीं, गोली की आवाज सुनने के बाद कैंप में हड़कंप मच गया। 

बताया जा रहा है कि बॉर्डर पर ड्यूटी से लौटने के बाद गोली मारकर आत्महत्या कर ली है। शहीद जवान जगदीश बटनी आंध्र प्रदेश के सिरिका कुलम जिला के ऊज्जर पूटू थाना स्थित पोलिसा रांची गांव का रहने वाला है। जवान कुछ दिनों पहले ही छुट्टी बिताकर घर से ड्यूटी पर लौटा था।

मौके पर कई अधिकारी मौजूद 

जानकारी के मुताबिक, गोली गर्दन से सिर होकर निकली है। घटना की सूचना पर वाहिनी मुख्यालय से अधिकारी पहुंचकर जांच-पड़ताल कर रहे हैं। वहीं, एसएसबी के नए कमांडेंट गोविंद कुमार ठाकुर, एसडीपीओ कुंदन कुमार समेत कई अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं।

फॉरेंसिक जांच टीम के आने का इंतजार किया जा रहा है। घटनास्थल, कैंप और उसके आस-पास किसी भी बाहरी व्यक्ति को आने-जाने पर रोक लगा दिया गया है।

यह भी पढ़ें: I.N.D.I.A का पोस्‍टर देखते ही भड़क गए ललन सिंह, पटना में जदयू कार्यालय से मिनटों में हटवाया

कुछ दिन पहले घर से ड्यूटी पर लौटा था जवान 

विभागीय सूत्रों का कहना है कि मृत जवान जगदीश की मां बीमार है। उन्हें बीमारी की हालत में छोड़कर वह कुछ दिनों पहले छुट्टी बिताने के बाद देर से ड्यूटी पर लौटा था। घरेलू परेशानी के कारण डिप्रेशन में रह रहा था।

बुधवार की सुबह पांच बजे तक ड्यूटी करने के बाद कैंप में लौटा तो गोली चलने की आवाज अन्य जवानों ने सुनी। इसके बाद दूसरे जवान दौड़े उसके पास गए तो वह खून से लथपथ होकर बैरक में गिरा था।

इसके बाद तुरंत इसकी सूचना बटालियन मुख्यालय को दी गई। थानाध्यक्ष धीरज कुमार के साथ सहोदरा पुलिस तत्काल वहां पहुंची। एंबुलेंस भी मंगा लिया गया है, लेकिन तब तक मौत हो चुकी थी।

मामले की तफ्तीश में जुटी पुलिस 

थानाध्यक्ष धीरज कुमार ने बताया कि जिस हथियार से जवान को गोली लगी है। उस हथियार को जब्त कर लिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है।

यह भी पढ़ें: 'शिक्षकों का कोई बाल भी बांका नहीं कर सकेगा', केके पाठक पर भड़के शिक्षा मंत्री चंद्रशेखर