विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

बिहार में बेखौफ बदमाश: दिनदहाड़े बीच गांव में युवक को मारी गोली, मरने तक चाकू से सीने में करते रहे लगातार वार

By Satyendra Kumar JhaEdited By: Mohit Tripathi
Published: Tue, 05 Sep 2023 06:41 PM (IST)

पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर में मंगलवार को दिन-दहाड़े बीच सड़क पर बाइक सवार बदमाशों ने चाकू और गोली मारकर एक ...और पढ़ें

बीच गांव में सड़क पर युवक के सीने में हत्यारों ने मारी गोली। जागरण
बीच गांव में सड़क पर युवक के सीने में हत्यारों ने मारी गोली। जागरण

HighLights

  1. बीच गांव में सड़क पर युवक के सीने में हत्यारों ने मारी गोली।
  2. चाकू से सीने पर लगातार किया गया वार।
  3. राहगीरों ने बताया बाइक सवार तीन बदमाशों ने दिया घटना को अंजाम।
  4. अरेराज पुलिस उपाधीक्षक के नेतृत्व में चल रही कार्रवाई।

जागरण टीम, मोतिहारी/संग्रामपुर (पूर्वी चंपारण): पूर्वी चंपारण के संग्रामपुर थानाक्षेत्र के घुसियार गांव में दिन-दहाड़े बीच सड़क पर बाइक सवार तीन बदमाशों ने चाकू और गोली मार एक युवक की हत्या कर दी। बदमाशों ने युवक के सीने में गोली मारी है। शव को देखने से लगता है कि युवक के सीने पर चाकू से तबतक वार किया गया, जबतक उसकी मौत नहीं हो गई। 

मंगलवार दोपहर दो बजे हुई घटना के पांच घंटे बाद भी युवक की पहचान नहीं की जा सकी है। बीच गांव में हुई घटना के बारे में गांव के लोग कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं।

इस बीच घटना की सूचना पर अरेराज पुलिस उपाधीक्षक रंजन कुमार के नेतृत्व में पहुंची पुलिस टीम ने शव को बरामद कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना के तह तक जाने के लिए पुलिस ने डॉग स्क्वॉर्ड और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी हुई है।

जानी दुश्मनी में हत्या!

पुलिस ने घटनास्थल से युवक की बाइक, लैपटॉप, बैग और सेलफोन के अलावा युवक की अन्य चीजें बरामद की हैं। युवक के गले में सोने की चेन, हाथ में अंगूठी भी पाई गई है। पुलिस की प्रारंभिक जांच के मुताबिक, हत्यारों ने जानी दुश्मनी के कारण ही युवक की हत्या की है।

यदि लूट की मंशा से हत्या की गई होती तो युवक का लैपटॉप और मोबाइल के अलावा उसके आभूषण बदमाश क्यों नहीं ले गए। अब इस बात की जांच की जा रही है कि आखिर गांव के लोगों की ओर से कोई भी कुछ क्यों नहीं बोल रहा।

जांच में जुटी पुलिस टीम

घटनास्थल के आसपास लोगों के घर हैं, फिर भी किसी ने गोली चलने की आवाज तक नहीं सुनी। इन तमाम तथ्यों की जांच में जुटी पुलिस डॉग स्क्वॉर्ड और एफएसएल की टीम के साथ जांच कर रही है। डीएसपी ने थानाध्यक्ष गौतम कुमार को कई बिंदुओं पर निर्देश दिए हैं।

क्या बोले अधिकारी

घटना की जांच की जा रही है। गांव के लोग कुछ भी बोल नहीं रहे। युवक के पास से मिली बाइक व अन्य चीजों के आधार पर उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है। एफएसएल व डाग स्क्वार्ड की टीम के साथ जांच की जा रही है। शीघ्र ही पूरे मामले का पर्दाफाश किया जाएगा।

रंजन कुमार, पुलिस उपाधीक्षक, अरेराज (पूर्वी चंपारण)

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।