विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिमी चंपारण में कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, मतदाता सूची में गड़बड़ी पर महिला कार्यकर्ताओं का मार्च

Published: Wed, 07 Oct 2026 03:51 PM (IST)

Bettiah Congress Protest: पश्चिमी चंपारण के बेतिया में कांग्रेस महिला कार्यकर्ताओं ने मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया ...और पढ़ें

सोवाबाबू चौक पर प्रदर्शन करतीं कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता। जागरण

सोवाबाबू चौक पर प्रदर्शन करतीं कांग्रेस की महिला कार्यकर्ता। जागरण

जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिम चंपारण)। West Champaran Congress March: मतदाता सूची में कथित गड़बड़ी और चुनाव प्रक्रिया को लेकर कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन बुधवार को बेतिया में तेज हो गया।

कांग्रेस महिला जिलाध्यक्ष डॉ. शिखा चक्रवर्ती के नेतृत्व में महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस केदार आश्रम से पैदल मार्च निकाला। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने 'ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दो' समेत विभिन्न नारे लगाए।

पैदल मार्च शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सोआबाबू चौक पहुंचा। यहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पुतलों का दहन कर विरोध जताया।

प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और मतदाता सूची से जुड़े सवालों का जवाब देने की मांग की।

महिला जिलाध्यक्ष डॉ. शिखा चक्रवर्ती ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता का अधिकार सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर उठ रहे सवालों का स्पष्ट जवाब मिलना चाहिए।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस लोकतांत्रिक अधिकारों की रक्षा के लिए सड़क से लेकर हर स्तर पर अपनी आवाज उठाती रहेगी।

मार्च और पुतला दहन कार्यक्रम में सीता देवी, चंपा देवी, बुलाई देवी, मुदीना नेशा, गुड़िया खातून और सुनैना सहित कई कांग्रेस महिला कार्यकर्ता शामिल रहीं।

इस दौरान सोआबाबू चौक पर कुछ देर तक पार्टी कार्यकर्ताओं की भीड़ जुटी रही। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार और निर्वाचन आयोग के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।

यह भी पढ़ें- ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, हिरासत में लिए गए नेता-कार्यकर्ता