विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

पश्चिम चंपारण में बोलेरो की टक्कर से टेंपो के उड़े परखचे, महिला की मौत, चार लोग गंभीर

Published: Tue, 10 Nov 2026 07:34 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के नरकटियागंज-गौनाहा मार्ग पर तेज रफ्तार बोलेरो ने एक टेंपो को टक्कर मार दी, जिससे टेंपो के परखचे ...और पढ़ें

घायलों का इलाज करते चिकित्सक। जागरण

घायलों का इलाज करते चिकित्सक। जागरण

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। नरकटियागंज-गौनाहा मुख्य पथ पर अजिया शेरवा गांव के समीप मंगलवार को तेज रफ्तार बोलेरो ने एक टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टेंपो के परखचे उड़ गए और वह सड़क किनारे खेत में जा गिरा।

इस हादसे में गंभीर रूप से घायल टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई, जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए हैं। मृतका की पहचान गौनाहा थाना क्षेत्र के मरजदी मरजादपुर निवासी रमेश महतो की पत्नी फुलवंती देवी (45) के रूप में हुई है।

स्वजनों ने बताया कि फुलवंती देवी छठ पूजा का बाजार करने नरकटियागंज आई थी। उसके बाद वह टेंपो से अपने घर लौट रही थी। इसी दौरान गौनाहा की ओर से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने अजिया शेरवा गांव के समीप टेंपो में सामने से टक्कर मार दी।

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। टेंपो में सवार लोग गंभीर रूप से घायल होकर इधर-उधर गिर पड़े। स्थानीय ग्रामीणों ने घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया।

घायलों में गौनाहा निवासी समशाद आलम (50), पिपरिया निवासी मुन्ना कुमार, मुरली पलिया निवासी दीपराज देवी (51), मरजदी मरजादपुर निवासी फुलवंती देवी (45) और मुजफ्फरपुर निवासी अशोक मिश्र शामिल हैं।

अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद सभी की गंभीर स्थिति को देखते हुए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया गया। मृतका को एक पुत्र मुन्ना कुमार (24) और एक पुत्री अमृता कुमारी (22) है।

महिला की मौत की खबर मिलते ही स्वजनों में कोहराम मच गया। उधर, ग्रामीणों ने दुर्घटनाग्रस्त बोलेरो को पकड़ लिया है। चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विवेक रंजन ने बताया कि सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद चिंताजनक स्थिति में जीएमसीएच बेतिया रेफर किया गया है।

यह भी पढ़ें- सीतामढ़ी के सुरसंड में NH-227 पर बाइक और आटो में टक्कर, पिता की मौत, पत्नी और बेटा घायल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।