विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सीतामढ़ी के सुरसंड में NH-227 पर बाइक और आटो में टक्कर, पिता की मौत, पत्नी और बेटा घायल

Published: Tue, 10 Nov 2026 04:04 PM (IST)

सीतामढ़ी के सुरसंड में NH-227 पर बाइक और सीएनजी ऑटो की आमने-सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो ...और पढ़ें

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

इसमें प्रतीकात्मक तस्वीर लगाई गई है।

HighLights

  1. सुरसंड में NH-227 पर बाइक-ऑटो की जोरदार टक्कर।

  2. हादसे में बाइक सवार पिता रामबाबू राउत की मौके पर मौत।

  3. पत्नी और 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल, अस्पताल में भर्ती।

संवाद सहयोगी, सुरसंड (सीतामढ़ी)।अस्पताल से इलाज कराकर घर लौट रहा परिवार रास्ते में ही हादसे का शिकार हो गया। एनएच-227 पर बाइक और सीएनजी मालवाहक ऑटो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में बाइक सवार पिता की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पत्नी और 14 वर्षीय बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरातफरी मच गई। परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

आमने-सामने की टक्कर में गई जान

घटना मंगलवार को सुरसंड थाना क्षेत्र के बनौली और हरारी दुलारपुर गांव के बीच धर्मकांटा के समीप हुई। मृतक की पहचान सुरसंड नगर पंचायत के वार्ड संख्या-15 स्थित महारानी स्थान निवासी 45 वर्षीय रामबाबू राउत के रूप में हुई है। वह अपनी पत्नी सुनीता देवी और पुत्र धीरज कुमार (14) के साथ बाइक से सीतामढ़ी से इलाज कराकर घर लौट रहे थे।

पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल

बताया गया कि इसी दौरान सुरसंड की ओर से सीतामढ़ी जा रहे सीएनजी मालवाहक ऑटो से बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि रामबाबू राउत की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सा प्रभारी पदाधिकारी डा. लालू कुमार ने बताया कि धीरज की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया गया है।

ऑटो छोड़कर चालक फरार

हादसे के बाद सीएनजी मालवाहक ऑटो का चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची। थानाध्यक्ष लालकिशोर गुप्ता के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों ने स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने रामबाबू राउत के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेज दिया। दुर्घटनाग्रस्त ऑटो को भी जब्त कर लिया गया है।

स्वजन में मचा कोहराम

हादसे की खबर मिलते ही मृतक के स्वजन में कोहराम मच गया। पुलिस के अनुसार, स्वजन का फर्दबयान या आवेदन मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

यह भी पढ़ें- दरभंगा में शराब धंधेबाजों को पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़े लोग, महिला सिपाही चोटिल

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।