दरभंगा में शराब धंधेबाजों को पकड़ने पहुंची पुलिस से भिड़े लोग, महिला सिपाही चोटिल
दरभंगा के बेनीपुर में शराब धंधेबाजों को पकड़ने गई पुलिस टीम पर हमला हुआ, जिसमें एक महिला सिपाही घायल हो ...और पढ़ें

दरभंगा में घटना स्थल पर जुटी स्थानीय लोगों की भीड़। जागरण
HighLights
पुलिस टीम पर शराब धंधेबाजों और समर्थकों ने हमला किया।
हमले में एक महिला सिपाही चोटिल हुई, दो लोग हिरासत में।
ग्रामीणों ने सड़क जाम कर पुलिस कार्रवाई का विरोध किया।
संवाद सहयोगी, बेनीपुर (दरभंगा)। शराब धंधेबाजों की गिरफ्तारी के लिए पहुंची पुलिस को मंगलवार की सुबह त्रिमुहानी मुशहरी गांव में विरोध का सामना करना पड़ा। बहेड़ा थाना क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान धंधेबाजों और उनके समर्थकों ने पुलिस टीम के साथ मारपीट की। इस दौरान एक महिला सिपाही चोटिल हो गई। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति बन गई।
दो लोगों को हिरासत में लिया
पुलिस ने मौके से दो लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस की इस कार्रवाई से नाराज ग्रामीणों ने बहेड़ा-बहेड़ी मुख्य मार्ग पर बांस-बल्ला लगाकर जाम कर दिया। आक्रोशित लोग पुलिस के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई का विरोध कर रहे हैं। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हुआ है।
गिरफ्तारी के दौरान हुआ विरोध
जानकारी के अनुसार, पुलिस टीम मंगलवार की सुबह शराब के धंधे में संलिप्त लोगों को पकड़ने के लिए गांव पहुंची थी। इसी दौरान धंधेबाजों और उनके समर्थकों ने पुलिस का विरोध शुरू कर दिया। देखते ही देखते मामला मारपीट तक पहुंच गया। घटना में महिला सिपाही को चोट लगी। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।