वीटीआर के मदनपुर रेंज में शुरू होगी नई जंगल सफारी, नेचर लवर्स के लिए खुशखबरी
Valmiki Tiger Reserve Jungle Safari: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) के मदनपुर वन क्षेत्र में पर्यटकों के लिए एक नया 15 ...और पढ़ें

नए पर्यटन सत्र से पर्यटक इस नए रूट से जंगल और वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।
HighLights
वीटीआर के मदनपुर वन क्षेत्र में नया सफारी रूट तैयार।
15 किलोमीटर लंबा रूट मदनपुर देवी स्थान तक जाएगा।
जिमरी में गिद्ध संरक्षण केंद्र का भी भ्रमण कराएगा।
संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिमी चंपारण)। Valmiki Tiger Reserve Jungle Safari: वाल्मीकि टाइगर रिजर्व (वीटीआर) घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए एक नया सफारी रूट तैयार हो गया है।
बगहा शहर के पास स्थित मदनपुर वन क्षेत्र में अब जंगल सफारी की शुरुआत की जा रही है। वन विभाग ने इस पहल के तहत मदनपुर रेंज में 'गेटवे ऑफ वीटीआर' का निर्माण कार्य पूरा कर लिया है। आगामी नए पर्यटन सत्र से पर्यटक इस नए रूट से जंगल और वन्यजीवों का दीदार कर सकेंगे।
15 किलोमीटर लंबा सफारी रूट
मदनपुर रेंज में लगभग 15 किलोमीटर लंबे सफारी रूट पर पर्यटकों को प्राकृतिक सुंदरता के साथ कई प्रमुख स्थल देखने का मौका मिलेगा।
गेटवे ऑफ वीटीआर से शुरू होकर यह सफारी प्रसिद्ध मदनपुर देवी स्थान पहुंचेगी। इसके बाद पर्यटकों को दिल्ली कैंप और फिर जिमरी में निर्मित गिद्ध संरक्षण केंद्र का भ्रमण कराया जाएगा। शुरुआत में इस रेंज में तीन जिप्सी वाहनों से सफारी संचालित करने की योजना है।

शुल्क निर्धारण की प्रक्रिया जारी
वर्तमान में वीटीआर के वाल्मीकिनगर, मंगुराहा और गोवर्धना रेंज से जंगल सफारी का संचालन किया जा रहा है। मदनपुर वन क्षेत्र अधिकारी नसीम अहमद अंसारी के देखरेख में परिसर की साफ-सफाई का काम शुरू कर दिया गया है।
फिलहाल मदनपुर रेंज के लिए सफारी शुल्क का अंतिम निर्धारण नहीं हुआ है, लेकिन जल्द ही वरीय अधिकारियों से दिशा-निर्देश मिलते ही शुल्क तय कर दिया जाएगा।
यह भी पढ़ें- वीटीआर में जंगल सफारी के शौकीनों के लिए खुशखबरी, 16 अक्टूबर से वीटीआर में फिर रोमांच
मदनपुर रेंज में भी जंगल सफारी की योजना बनाई गई है। सफारी के लिए मार्ग का निर्धारण अभी पूरी तरह तय नहीं हुआ है, फिर भी शेष बचे कार्यों को पूर्ण कर जल्द ही सफारी शुरू की जाएगी।
विकास अहलावत, डीएफओ, वन प्रमंडल दो, बेतिया
