वाल्मीकिनगर में आदमखोर बाघ की दहशत, किसान की मौत के 48 घंटे बाद भी हाथ खाली; पिंजरा लगाकर तलाश में जुटी टीम
वाल्मीकि टाइगर रिजर्व में एक किसान की बाघ के हमले में मौत के 48 घंटे बाद भी आदमखोर बाघ पकड़ से बाहर है। वन विभाग की टीम पिंजरा लगाकर और लगातार गश्त कर बाघ की तलाश कर रही है, साथ ही ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी जा रही है।

पिंजरा लगाकर तलाश में जुटी टीम (सौ. जागरण)
HighLights
वाल्मीकिनगर में किसान रामसागर राम की बाघ हमले में मौत।
48 घंटे बाद भी आदमखोर बाघ पकड़ से बाहर, तलाश जारी।
वन विभाग ने पिंजरा लगाया, ग्रामीणों को सतर्क किया।
संवाद सूत्र, वाल्मीकिनगर। वाल्मीकि टाइगर रिजर्व वन प्रमंडल दो के वाल्मीकिनगर रेंज के भेड़िहारी वन क्षेत्र के समीप मंगलवार को एक किसान रामसागर राम की बाघ के हमले में मौत हो गई।
बाघ के ट्रेकिंग और रेस्क्यू के उद्देश्य से टाइगर ट्रेकरों की टीम रेंजर सत्यम कुमार के नेतृत्व में वन क्षेत्र और गन्ने के खेत में लगातार पेट्रोलिंग कर रही है।
रेस्क्यू के लिए टीम लगातार प्रयासरत
रेंजर कुमार ने बताया कि आदमखोर हुए बाघ के रेस्क्यू के लिए टीम लगातार प्रयासरत है। जंगल और खेत के नजदीक बाघ को पकड़ने के लिए पिंजड़ा भी लगाया गया है। ताकि बाघ के द्वारा कोई अन्य घटना की पुनरावृत्ति न किया जा सके। वन कर्मियों की टीम बाघ के पग चिह्नों के सहारे उसकी लोकेशन ट्रैक कर रही है।सुरक्षित रेस्क्यू का प्रयास किया जा रहा है।
वन विभाग के द्वारा क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच माईकिंग के जरिए उनको सतर्क और जागरूक किया जा रहा है कि वह जंगल के नजदीक और अपने खेतों की तरफ ना अकेले न जाए।
समीपवर्ती गांवों में माइकिंग के जरिए किया जा रहा अलर्ट
मंगलवार को किसान रामसागर राम की मृत्यु बाघ के हमले में हो जाने के बाद बाघ के आदमखोर होने और उसके हमले की फिर संभावना को देखते हुए जंगल से सटे भेरिहारी, लक्ष्मीपुर, रमपुरवा , रोहुआ टोला सहित अन्य गांवों में वन विभाग के द्वारा वरीय अधिकारियों के दिशा निर्देश पर विशेष सतर्कता बढ़ाते हुए माइकिंग के जरिए ग्रामीणों को सतर्क और सजग रहने, जंगल की तरफ और खेतों की ओर अकेले नहीं जाने को लेकर सतर्क किया जा रहा है।
बाघ के फिर हमले की संभावना प्रबल
वन्य जीवों में खासकर बाघ और तेंदुआ के स्वभाव को देखते हुए यह माना जाता है कि शिकार करने के बाद बाघ शिकार के नजदीक क्षेत्र में हीं रहता है। और जब शिकार सड़ने लगता है तब उसको वह अपना भोजन बनाता है।
इस संभावना को ध्यान में रखकर वन विभाग भी ग्रामीणों को अलर्ट करने की दिशा में युद्ध स्तर पर कार्य कर रही है। टाइगर ट्रैकरों और वन कर्मियों की टीम संभावित क्षेत्रों में लगातार पेट्रोलिंग कर बाघ के पग चिह्नों की तलाश में खाक छान रही है।
रामसागर की मृत्यु के 48 घंटे बीत जाने के बाद भी वन विभाग के हाथ अब भी खाली है। बाघ का कोई सुराग अब तक हाथ नहीं लगा है। बाघ द्वारा छुपा छुपौवल का खेल जारी है।
यह भी पढ़ें- Bihar News : वाल्मीकिनगर में बाघ का आतंक, खेत में गए किसान को मार डाला, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।