विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार में वीटीआर के पर्यटकों को मिलेगा लग्जरी ठिकाना, 500 लोगों की क्षमता वाला हॉल भी तैयार

Published: Tue, 13 Oct 2026 03:54 PM (IST)

वाल्मीकिनगर में नारायणी नदी के पास बने 'महावन रिसोर्ट्स एंड कन्वेंशन सेंटर' में बुकिंग शुरू हो गई है। पटना के ...और पढ़ें

नारायणी नदी के पास बने कन्वेंशन सेंटर में लंबे इंतजार के बाद बुकिंग शुरू।

नारायणी नदी के पास बने कन्वेंशन सेंटर में लंबे इंतजार के बाद बुकिंग शुरू।

HighLights

  1. वाल्मीकिनगर कन्वेंशन सेंटर में कमरों की बुकिंग शुरू।

  2. महावन रिसोर्ट्स में 73 कमरे, चार बड़े हॉल उपलब्ध।

  3. पर्यटकों के लिए नया विकल्प, क्षेत्र में पर्यटन को बढ़ावा।

सुनील कुमार गुप्ता, वाल्मीकिनगर (पश्चिम चंपारण)। वाल्मीकिनगर आनेवाले पर्यटकों के लिए अच्छी खबर है। नारायणी नदी के पास बने कन्वेंशन सेंटर में लंबे इंतजार के बाद बुकिंग शुरू है। पटना के मौर्या होटल द्वारा ''महावन रिसोर्ट्स एंड कन्वेंशन सेंटर' के नाम से संचालन शुरू किया गया है।

औपचारिक उद्घाटन नवंबर के पहले सप्ताह में होगा, लेकिन ठहरने के लिए कमरों की बुकिंग शुरू कर दी गई है। रिसोर्ट में आनलाइन (मेक माय ट्रिप) और आफलाइन, दोनों तरह से बुकिंग की सुविधा है।

तीन ब्लाक में कुल 73 कमरे हैं। ब्लाकों के नाम पर्यावरण से जोड़कर रखा गया है। ब्लाक-2 महुआ, ब्लाक-3 जामुन और ब्लाक-4 सेमल।

शादी, बर्थडे और पार्टी के लिए चार हाल हैं। सबसे बड़ा हाल 'अरण्य एम्फीथिएटर' 500 लोगों की क्षमता वाला है। फर्स्ट फ्लोर पर 132 क्षमता वाला 'त्रिवेणी हाल', 100 प्लस क्षमता वाला ''गंडक बालरूम'' और 22 लोगों की क्षमता वाला ''सोनहा चैंबर'' बोर्ड रूम है।

कमरे का किराया 4500 रुपये रखा गया है। नारायणी नदी के पास बने कन्वेंशन सेंटर में लंबे इंतजार के बाद बुकिंग शुरू है। कन्वेंशन सेंटर को 17 मई 2026 को पर्यटन विभाग के द्वारा पटना के मौर्या होटल को संचालन के सौंपा गया था।

मौर्या होटल के द्वारा कन्वेंशन सेंटर को 'महावन रिसोर्ट्स एंड कन्वेंशन सेंटर' के नाम से रिसोर्ट का संचालन शुरू किया गया है। हालांकि रिसोर्ट्स की औपचारिक शुभारंभ नवंबर के पहले सप्ताह में होने वाला है। लेकिन रिसोर्ट में ठहरने के लिए कमरों की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

रिसोर्ट में ऑनलाइन (मेक माय ट्रिप) और ऑफलाइन दोनों तरह से बुकिंग की सुविधा है।कन्वेंशन सेंटर के प्रभारी सुमित कुमार ने बताया कि मौर्या होटल के द्वारा कन्वेंशन सेंटर में कमरों की बुकिंग शुरू है।

कन्वेंशन सेंटर में हॉल से संबंधित कार्य चल रहा है। इसलिए औपचारिक शुभारंभ नवंबर के पहले सप्ताह में होने की उम्मीद है। लेकिन फिलहाल ठहरने के लिए रूम की बुकिंग शुरू कर दी गई है।

कमरे की बुकिंग के लिए ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह की सुविधा उपलब्ध है। पर्यटक मेक माय ट्रिप पर ऑनलाइन बुकिंग करा सकते है। हालांकि ऑफलाइन बुकिंग की भी सुविधा उपलब्ध है।

महावन रिसोर्ट्स के तीन ब्लॉक में कुल 73 कमरे

यहां 73 कमरे हैं । ब्लॉकों के नाम पर्यावरण से जोड़कर रखा गया है। ब्लॉक - 2 में 23 कमरा है और इसका नाम 'महुआ'  रखा गया है। ब्लॉक- 3 में 25 कमरा है और इसका नाम जामुन रखा गया है। वहीं ब्लॉक-3 में 25 कमरा है और इसका नाम सेमल रखा गया है।

कन्वेंशन सेंटर में शादी विवाह तथा पार्टी फंक्शन एवं मीटिंग के लिए छोटे बड़े चार हॉल है। सबसे बड़ा हॉल 'अरण्य एंफीथिएटर' 500 लोगों की क्षमता वाला है। फर्स्ट फ्लोर पर 132 लोगों की क्षमता वाला 'त्रिवेणी हॉल', 100 प्लस क्षमता वाला 'गंडक बालरुम' और 22 लोगों की क्षमता वाला 'सोनहा चैंबर बोर्ड रूम है।

महावन रिसोर्ट्स में कमरा का किराया लगभग 4500 रुपया रखा गया है। जो कि सीजन तथा बुकिंग के हिसाब से कम ज्यादा हो सकता है।

रिसोर्ट में ठहरने वालों के लिए खाना - नाश्ता की सुविधा का लिए रेस्टोरेंट का भी संचालन किए जाने की तैयारी की जा रही है।

16 से पर्यटन सत्र शुरू होने की उम्मीद

वीटीआर का नया पर्यटन सत्र 16 अक्टूबर से शुरू होने की उम्मीद है। वीटीआर का पर्यटन सत्र शुरू होते ही पटना से वाल्मीकिनगर के लिए हेली सर्विस भी शुरू हो सकता है।

जिसे देखते हुए कन्वेंशन सेंटर में बुकिंग का शुरू होना वाल्मीकिनगर आने वाले पर्यटकों के लिए बहुत अच्छी खबर है। पर्यटकों को ठहरने के लिए महावन रिसोर्ट्स के रूप में एक अच्छा विकल्प मिलेगा।

यह भी पढ़ें- पश्चिम चंपारण के 14 हजार बाढ़ प्रभावितों के खाते में पहुंचे 7-7 हजार रुपये, 9.98 करोड़ ट्रांसफर