पटना से कोचिंग के गेट से गायब हुई छात्रा NIT छात्र संगी भागी, नरकटियागंज जंक्शन पर मिली
NIT Student Arrested Bihar: पटना से कोचिंग के गेट से लापता हुई 18 वर्षीय छात्रा नरकटियागंज जंक्शन पर मिली है। ...और पढ़ें

बरामद छात्रा और आरोपी को पटना के गांधी मैदान थाने से आई सब इंस्पेक्टर पूजा पटेल को सुपुर्द कर दिया गया है।
जागरण संवाददाता, बेतिया (पश्चिमी चंपारण)। Patna Missing Girl Rescued: पटना की 18 वर्षीय छात्रा रविवार की शाम नरकटियागंज जंक्शन पर मिली। उसके साथ सीतामढ़ी जिले के पीपरा थाना क्षेत्र के चैनपुरा निवासी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है।
आरोपी एनआईटी का छात्र
आरोपी अरविंद एनआईटी का छात्र है। जबकि छात्रा एक निजी कोचिंग के जेईई टारगेट बैच में पढ़ाई कर रही है। पांच अक्टूबर की सुबह नौ बजे उसके पिता उसे कोचिंग में पढ़ने के लिए छोड़कर गए थे।
थाने में दर्ज रिपोर्ट
दोपहर दो बजे जब भाई उसे लेने पहुंचा तो छात्रा कोचिंग से गायब थी। छात्रा के गुमशुदगी की रपट उसके पिता ने पटना के गांधी मैदान थाने में दर्ज कराई थी।
आरपीएफ की कार्रवाई
नरकटियागंज आरपीएफ पोस्ट कमांडर ऋतुराज कश्यप ने बताया कि बरामद छात्रा और आरोपी को पटना के गांधी मैदान थाने से आई सब इंस्पेक्टर पूजा पटेल को सुपुर्द कर दिया गया है। आगे की कार्रवाई गांधी मैदान थाने की पुलिस करेगी।
सहेली से खुला राज
बताया जाता है कि छात्रा के लापता होने के बाद स्वजन ने उसकी एक सहेली से बात की थी। तब पता चला कि गिरफ्तार आरोपी के साथ छात्रा की बातचीत होती थी।
मोबाइल घर पर छूटा
आरोपी के मोबाइल पर छात्रा के पिता संपर्क कर रहे थे, लेकिन वह फोन रिसीव नहीं कर रहा था। दरअसल, छात्रा रोज अपना मोबाइल लेकर कोचिंग जाती थी, लेकिन पांच अक्टूबर को वह मोबाइल घर पर ही छोड़ गई थी।
