पीएम और सीएम आवास योजना का निर्माण अधूरा छोड़ने वाले नरकटियागंज के 37 लाभुकों को नोटिस
CM Awas Yojana Narkatiaganj: नरकटियागंज में पीएम और सीएम आवास योजना के तहत अधूरे पड़े निर्माण कार्यों को लेकर प्रशासन ...और पढ़ें

वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 के बीच स्वीकृत करीब 142 आवास अब तक अपूर्ण पड़े हैं।
HighLights
नरकटियागंज में 37 आवास योजना लाभुकों को नोटिस जारी किया गया।
पीएम-सीएम आवास योजना के अधूरे निर्माण पर प्रशासन सख्त हुआ।
बीडीओ ने लापरवाही बरतने वालों पर कार्रवाई के निर्देश दिए।
संवाद सहयोगी, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण)। PM Awas Yojana West Champaran: प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत स्वीकृत आवासों का निर्माण पूरा नहीं कराने वाले लाभुकों पर अब सख्त कार्रवाई की तैयारी है।
प्रखंड कार्यालय के चार्ज सेंटर में सोमवार को बीडीओ सूरज कुमार सिंह की अध्यक्षता में हुई समीक्षा बैठक में 37 लाभुकों को नोटिस जारी करने की प्रक्रिया शुरू करने का निर्देश दिया गया।
बीडीओ ने स्पष्ट किया कि आवास निर्माण में लापरवाही बरतने वालों के प्रति किसी तरह की नरमी नहीं बरती जाएगी।
सूची का दोबारा सत्यापन
बैठक में सर्वे सूची के सत्यापन के बाद तैयार नई सूची का दोबारा सत्यापन कराने का सख्त निर्देश दिया गया। बीडीओ ने कहा कि सूची में शामिल पक्के मकान वाले और अपात्र लाभुकों को चिह्नित कर उनके नाम तत्काल हटाए जाएं। इस कार्य में किसी भी स्तर पर लापरवाही बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वित्तीय वर्षवार समीक्षा
समीक्षा के दौरान वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 तथा 2024-25 और 2025-26 के लंबित एवं अपूर्ण आवासों की स्थिति की विस्तृत जानकारी ली गई।
बीडीओ ने बताया कि वित्तीय वर्ष 2016-17 से 2020-21 के बीच स्वीकृत करीब 142 आवास अब तक अपूर्ण पड़े हैं।
वहीं वित्तीय वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में तीसरी किस्त उठाने के बावजूद 36 और दूसरी किस्त लेने के बाद 17 आवासों का निर्माण पूरा नहीं हुआ है।
अविलंब नोटिस निर्देश
मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत भी एक आवास अपूर्ण है। बीडीओ ने निर्देश दिया कि निर्माण कार्य पूरा नहीं कराने वाले लाभुकों को अविलंब नोटिस जारी किया जाए।
इसके साथ ही इंदिरा गांधी आवास योजना और मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत लंबित आवासों को भी जल्द पूरा कराने के लिए संबंधित कर्मियों को आवश्यक कार्रवाई करने को कहा गया।
इस समीक्षा बैठक में बीपीआरओ विवेक आर्या, आवास पर्यवेक्षक कुमार सुमित, सुशील कुमार सहित सभी ग्रामीण आवास सहायक मुख्य रूप से उपस्थित रहे।
यह भी पढ़ें- बिहार में पीएम आवास योजना पर अब नहीं चलेगी मनमानी, स्वीकृति से पहले बनेगा जमीन का नजरी नक्शा, गड़बड़ी पर लगेगी रोक