दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद बना संग्राम! नरकटियागंज में आमने-सामने आए 2 गांव; भारी फोर्स तैनात
नरकटियागंज के साठी थाना क्षेत्र में बसंतपुर और सिंहपुर गांवों के बीच दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद गंभीर रूप ...और पढ़ें

नरकटियागंज में आमने-सामने आए 2 गांव
HighLights
दीपावली की रात बसंतपुर-सिंहपुर गांवों में विवाद शुरू हुआ।
दो गांवों के लोग आमने-सामने आए, तनाव बढ़ा।
स्थिति नियंत्रित करने भारी पुलिस बल तैनात किया गया।
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण)। साठी थाना क्षेत्र के पड़ोसी गांव बसंतपुर और सिंहपुर के बीच दीपावली की रात शुरू हुआ विवाद मंगलवार को गंभीर रूप ले लिया। दो दिनों तक कुछ युवकों के बीच हाथापाई व मारपीट की घटनाओं के बाद अब दोनों गांवों के लोग आमने-सामने आ गए हैं।
स्थिति तनावपूर्ण होने पर प्रशासन को भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा है। फिलहाल दोनों गांव पुलिस छावनी में तब्दील हो गए हैं।
दीपावली की रात हुई थी हाथापाई
बताया जाता है कि दीपावली की रात सिंहपुर गांव में बसंतपुर के कुछ युवकों के साथ हाथापाई हुई थी। इसके बाद सोमवार को भी सिंहपुर में बसंतपुर के कुछ युवकों की पिटाई कर दी गई।
सूचना पर पहुंची साठी पुलिस ने किसी तरह स्थिति को शांत कराया। लेकिन विवाद यहीं नहीं थमा। इसी क्रम में बसंतपुर के लोगों ने रास्ते से गुजर रहे सिंहपुर के कुछ युवकों की पिटाई कर दी। इसके बाद दोनों गांवों के बीच तनाव और बढ़ गया।
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया
मंगलवार को विवाद की खबर फैलते ही दोनों गांवों के बड़ी संख्या में लोग जुटने लगे। स्थिति बिगड़ने की आशंका पर प्रशासन ने तत्काल भारी पुलिस बल तैनात कर दिया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर भीड़ को हटाया और स्थिति नियंत्रित की।
प्रभारी एसडीपीओ अतुल दत्ता स्वयं गांव पहुंचकर हालात पर नजर बनाए हुए हैं। जिला मुख्यालय से भी अतिरिक्त पुलिस बल मंगाया गया है। फिलहाल बसंतपुर में पुलिस बल मुस्तैद है और घटनास्थल पर पुलिस निगरानी कर रही है।
यह भी पढ़ें- बगहा में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत, ओवरटेक करने की कोशिश बनी वजह
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।