विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा में ट्रैक्टर से टकराई बाइक, युवक की मौत, ओवरटेक करने की कोशिश बनी वजह

Published: Mon, 09 Nov 2026 07:59 PM (IST)

पश्चिम चंपारण के नरवल बरवल गांव में एक बाइक और ट्रैक्टर की टक्कर में राजन राम नामक युवक की मौके ...और पढ़ें

पश्चिम चंपारण के बगहा में घटना के बाद बाइक।

पश्चिम चंपारण के बगहा में घटना के बाद बाइक।

HighLights

  1. पश्चिम चंपारण में बाइक-ट्रैक्टर की भीषण टक्कर हुई।

  2. हादसे में एक युवक राजन राम की मौत हुई।

  3. पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर जांच शुरू की।

संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। पश्चिम चंपारण जिले के पटखौली थाना क्षेत्र के नरवल बरवल गांव के समीप सोमवार की शाम पांच बजे ट्रैक्टर से टकराने के बाद बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में बाइक पर सवार दो अन्य युवक सुरक्षित बच गए। मृतक की पहचान नगर थाना क्षेत्र के गोरियापट्टी वार्ड संख्या-25 निवासी अर्जुन राम के पुत्र राजन राम के रूप में हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर सेमरा से बगहा की ओर आ रहे थे। नरवल बरवल गांव के समीप पहुंचने पर ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक अनियंत्रित होकर सामने से आ रहे ट्रैक्टर से टकराई।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि राजन राम की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद करीब आधे घंटे तक सड़क पर आवागमन बाधित रहा। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बाइक व ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल बगहा भेज दिया। मृतक के चाचा जयप्रकाश राम ने बताया कि परिवार के तीन युवक एक साथ बाइक से आ रहे थे। इसी दौरान हादसा हो गया।

पटखौली थानाध्यक्ष उत्पलकांत ने बताया कि दुर्घटना में राजन राम की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तीनों युवकों ने हेलमेट नहीं पहन रखा था। हेलमेट पहना होता तो हादसे में जान बचने की संभावना थी।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।