साली की शादी का कार्ड देखते ही भड़का जीजा, निमंत्रण लेकर पहुंचे ससुर की पिटाई, शिकारपुर थाने में शिकायत
Wedding Card Dispute Assault Bihar: नरकटियागंज में दामाद ने अपने ससुर को शादी का निमंत्रण कार्ड देने और बेटी की विदाई की बात करने पर पीट दिया। शिकारपुर थाने में दामाद समेत तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई गई है।

HighLights
ससुर को दामाद ने शादी कार्ड देने पर पीटा।
नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र में हुई घटना।
दामाद समेत तीन पर शिकायत, पुलिस कर रही जांच।
जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिमी चंपारण)। Son In Law Beats Father In Law Narkatiaganj: बेटी की शादी का निमंत्रण कार्ड देने और अपनी बेटी की विदाई की बात करने पहुंचे ससुर के साथ दामाद ने मारपीट कर दी।
यह घटना नरकटियागंज के शिकारपुर थाना क्षेत्र स्थित धर्मशाला रोड पर हुई। मामले में मझौलिया थाना क्षेत्र निवासी चंद्रशेखर प्रसाद वर्णवाल ने शिकारपुर थाने में आवेदन देकर शिवगंज निवासी दामाद शैलेश कुमार वर्णवाल समेत तीन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है।
दुकान पर पहुंचते ही विवाद
आवेदन के अनुसार चंद्रशेखर प्रसाद वर्णवाल बेटे की शादी का कार्ड देने के साथ बेटी की विदाई कराने की बात करने दामाद के पास गए थे। जैसे ही वे धर्मशाला रोड स्थित दामाद की दुकान पर पहुंचे, वह नाराज हो उठा।
आरोप है कि दामाद ने पहले उनके साथ गाली-गलौज की और विरोध करने पर दामाद, उसके भाई व अन्य लोगों ने मिलकर उनकी पिटाई कर दी।
कारण और पुलिस की जांच
फिलहाल मारपीट के पीछे की वजह को लेकर जांच चल रही है, हालांकि चर्चा है कि यह विवाद साली की शादी तय होने या पत्नी के शादी में जाने को लेकर हुई नाराजगी से जुड़ा हो सकता है।
घटना के बाद पीड़ित ने थाने पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह ने बताया कि आवेदन मिल गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
यह भी पढ़ें- मुंबई में युवक-युवती से मारपीट करने वाले दो और मुस्लिम लड़के हिरासत में, बढ़ा राजनीतिक विवाद