विदेशी मेहमान पक्षियों से गुलजार हुआ नारायणी तट, 7 हजार किमी उड़कर पहुंच रहे प्रवासी
Winter Migratory Birds Bihar: ठंड बढ़ने के साथ ही हिमालयी क्षेत्रों और विभिन्न देशों से प्रवासी पक्षी आहार की तलाश में वाल्मीकिनगर और चितवन के नारायणी व राप्ती नदी क्षेत्रों में पहुंच रहे हैं। ये पक्षी छह महीने तक यहां रुकेंगे।
-1795956710226_m.webp)
ठंड से बचने व आहार की खोज में हंस प्रजाति के साथ बाज, चील समेत अन्य प्रवासी पक्षी पांच से सात हजार किलोमीटर की दूरी तय कर आते हैं।
सुनील कुमार गुप्ता, वाल्मीकिनगर (पश्चिमी चंपारण)। Valmikinagar Chitwan Bird Migration: ठंड बढ़ने के साथ ही आहार की तलाश में हिमाली क्षेत्र से विदेशी मेहमान पक्षियों का तराई के इलाकों में आना शुरू हो गया है और नारायणी व राप्ती नदी समेत चितवन निकुंज के आसपास स्वदेशी व प्रवासी पक्षी दिखने लगे हैं।
नेपाल के पक्षी विद संघ के संयोजक बासु बिडारी के अनुसार जाड़े में उत्तरी गोलार्ध में बर्फबारी से दिन छोटे व रातें लंबी होने के कारण पक्षियों को भोजन खोजने का पर्याप्त समय नहीं मिल पाता, जिससे ठंड से बचने व आहार की खोज में हंस प्रजाति के साथ बाज, चील समेत अन्य प्रवासी पक्षी पांच से सात हजार किलोमीटर की दूरी तय कर दक्षिण की ओर आते हैं।
कई देशों से उड़कर आते मेहमान
बासु बिडारी ने बताया कि साइबेरिया, मंगोलिया, चीन, तिब्बत, कोरिया और मध्य एशिया के उज्बेकिस्तान व किर्गिस्तान के साथ मलेशिया व पाकिस्तान समेत अन्य देशों से पक्षी नेपाल की नदियों व आर्द्रभूमियों में पहुंचते हैं।
इनमें चकवा, मलक, खड़खड़े, बिजुला, गैरी व लालसर जैसी हंस प्रजातियों के अलावा चाचर, चुईया व भारद्वाज जैसे वन आश्रित पक्षी शामिल हैं, जबकि नारायणी, राप्ती व रीऊ खोला क्षेत्र में हंस प्रजाति की 12 से 15 प्रजातियां देखी जा रही हैं और कई का आना अभी बाकी है।
छह माह बाद वतन वापसी
नेपाल में प्रत्येक वर्ष ठंड के दौरान 120 से 180 प्रजाति के विदेशी मेहमान पक्षी आते हैं, जिनमें से सौ से अधिक प्रजातियां पहुंच चुकी हैं और ये पक्षी छह महीने तक नदी, जलाशय, पोखरी, घास के मैदान व खेतों में ठिकाना बनाने के बाद बच्चा होने के समय दक्षिण से उत्तर की ओर अपने वतन लौट जाते हैं।
आंकड़ों के मुताबिक नेपाल में पाई जाने वाली 904 पक्षी प्रजातियों में 652 प्रजातियां चितवन में दर्ज हैं और राप्ती, नारायणी व रीऊ नदी तथा आसपास के जलाशय व वन क्षेत्र जलपक्षियों के लिए अनुकूल निवास स्थान हैं।
यह भी पढ़ें- Bihar Tourist Place: सर्दियों में गुलजार हुआ जमुई का नागी-नकटी, रूस और यूरोप से पहुंचने लगे प्रवासी पक्षी
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।