विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बेतिया नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर 10 फीट नीचे पलटी कास्टिक सोडा लदी पिकअप वैन, युवक जख्मी

Published: Sat, 21 Nov 2026 05:47 PM (IST)

पश्चिम चंपारण में बेतिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर एक बड़ा सड़क हादसा हुआ, जहां कास्टिक सोडा लदी पिकअप वैन 10 फीट नीचे पलट गई। इस दुर्घटना में एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद बेतिया जीएमसीएच रेफर किया गया।

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और सड़क से नीचे पलटा वाहन। जागरण

घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और सड़क से नीचे पलटा वाहन। जागरण

HighLights

  1. बेतिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर हुआ भीषण सड़क हादसा।

  2. कास्टिक सोडा लदी पिकअप वैन 10 फीट नीचे पलटी।

  3. एक युवक गंभीर रूप से जख्मी, अस्पताल में भर्ती।

जागरण संवाददाता, नरकटियागंज (पश्चिम चंपारण)। Narkatiaganj Bettiah Road Accident: पश्चिम चंपारण में बेतिया-नरकटियागंज मुख्य मार्ग पर शनिवार की रात बड़ा सड़क हादसा हुआ।

बसंतपुर मोड़ से आगे तुरकी पुल के समीप कास्टिक सोडा लदी बोलेरो पिकअप अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 10 फीट नीचे पलट गई।

हादसे में पिकअप पर सवार एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया, जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया।

रात एक बजे हुआ हादसा

बताया जाता है कि पिकअप (बीआर 28 जीए 2823) बेतिया की ओर से नरकटियागंज जा रही थी। वाहन पर कास्टिक सोडा लदा हुआ था।

इसी दौरान रात करीब एक बजे तुरकी पुल के पास चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद पिकअप सड़क से नीचे गिरकर पलट गई।

वाहन में फंसा था युवक

हादसे के बाद एक युवक पिकअप के अंदर फंस गया। घटना की सूचना मिलने पर 112 की टीम और साठी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची।

काफी मशक्कत के बाद पुलिस और 112 की टीम ने वाहन में फंसे युवक को बाहर निकाला और इलाज के लिए चनपटिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।

जीएमसीएच किया गया रेफर

सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने युवक की गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जीएमसीएच बेतिया रेफर कर दिया।

पिकअप पर चालक समेत दो लोग सवार थे। इनमें एक गंभीर रूप से जख्मी हुआ है, जबकि दूसरा सुरक्षित बताया जा रहा है।

पुलिस कर रही पहचान

प्रभारी थानाध्यक्ष चंद्रशेखर कुमार ने बताया कि हादसे में गंभीर रूप से जख्मी युवक चालक है या वाहन का खलासी, इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस मामले में आवश्यक जानकारी एकत्र कर रही है।

यह भी पढ़ें- बिहार के अररिया में भीषण सड़क हादसा: पुल से नीचे गिरी स्कॉर्पियो, सुपौल के 6 लोगों की मौत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।