पश्चिमी चंपारण के मझौलिया में 1 दिसंबर को पावर कट, 12 पंचायतों में सुबह 9 से शाम 5 बजे तक कटौती
Majhaulia Power Cut 1 December: पश्चिमी चंपारण के मझौलिया प्रखंड की 12 पंचायतों में 1 दिसंबर को 8 घंटे बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। धोकराहा पावर हाउस में शीतकालीन मेंटेनेंस के कारण सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक बिजली कटौती होगी।

विद्युत विभाग ने लोगों कटौती से पहले अपने जरूरी काम निपटा लेने की अपील की है।
संवाद सूत्र, मझौलिया (पश्चिमी चंपारण)। Dhokraha Power House Maintenance: पश्चिमी चंपारण के मझौलिया प्रखंड की 12 पंचायतों में मंगलवार, एक दिसंबर को आठ घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।
धोकराहा पावर हाउस शिकारपुर में शीतकालीन मेंटेनेंस और आवश्यक कार्यों को लेकर सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक बिजली बंद रखने का निर्णय लिया गया है।
विद्युत विभाग के एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि मेंटेनेंस के दौरान पावर हाउस से जुड़े सरिसवा बाजार, विशम्भरपुर, शिकारपुर, चनायनबांध कृषि, पॉलिटेक्निक और बरवा 11 केवी फीडरों को बंद रखा जाएगा।
इन 12 पंचायतों पर पड़ेगा असर
फीडर बंद रहने से मझौलिया प्रखंड की धोकराहा, चनायनबांध, महनागनी, रतनमाला, महोदीपुर, नौतनखुर्द, सरिसवा, बरवा सेमराघाट, हरपुर गढ़वा, रमपुरवा महनवा, डुमरी और बैठनिया भानाचक पंचायतों में बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इन इलाकों में रहने वाले उपभोक्ताओं को पूरे दिन बिजली कटौती का सामना करना पड़ेगा।
उपभोक्ताओं से विभाग की अपील
विद्युत विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे बिजली कटौती से पहले अपने जरूरी काम निपटा लें, पानी की व्यवस्था कर लें और मोबाइल सहित अन्य आवश्यक उपकरणों को चार्ज रखें। विभाग के अनुसार मेंटेनेंस कार्य पूरा होने के बाद तय समय पर बिजली आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।