सहरसा की 1750 जल मीनारों पर लगेंगे सोलर पैनल, बिजली कटौती में भी नहीं रुकेगी जलापूर्ति
Saharsa PHED 1750 Jal Minar Solar Power Har Ghar Nal Jal: सहरसा में हर घर नल जल योजना के तहत 1750 जल मीनारों पर सौर ऊर्जा पैनल लगाए जाएंगे। यह पहल बिजली कटौती के दौरान भी निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करेगी और ग्राम पंचायतों को अतिरिक्त राजस्व देगी।

ग्रामीण क्षेत्र में लगा जल मीनार : जागरण
HighLights
सहरसा की 1750 जल मीनारों पर लगेंगे सौर ऊर्जा पैनल।
बिजली कटौती के बावजूद निर्बाध पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित होगी।
ग्राम पंचायतें अतिरिक्त बिजली बेचकर राजस्व अर्जित करेंगी।
जागरण संवाददाता, सहरसा। Saharsa PHED 1750 Jal Minar Solar Power Har Ghar Nal Jal: सरकार एक ओर जहां आम लोगों को सौर ऊर्जा परियोजना के तहत बिजली के इस्तेमाल के लिए प्रेरित कर रही है, वहीं अब इसका उपयोग विभागीय योजनाओं में भी किया जाने लगा है।
हर घर नल जल योजना के अंतर्गत जलापूर्ति को लेकर जल मीनारों को सौर ऊर्जा से संचालित करने हेतु पंचायती राज विभाग के निर्णय के आलोक में कार्ययोजना तैयार की जा रही है। इसके लागू होने से बिजली बाधित रहने के दौरान पेयजल आपूर्ति ठप होने की समस्या से राहत मिलेगी और इसे लेकर विभागीय कवायद शुरू कर दी गई है।
50 प्रतिशत राशि: 16वें वित्त आयोग की अनुशंसा से प्राप्त होने वाले अनटाइड ग्रांट से उपलब्ध कराई जाएगी।
50 प्रतिशत राशि: सप्तम राज्य वित्त आयोग की अंतरिम अनुशंसा की सामान्य निधि से प्रदान की जाएगी।
सहरसा जिले के ग्रामीण क्षेत्रों में पीएचईडी (PHED) द्वारा 1750 जल मीनार स्थापित कर जलापूर्ति का संचालन किया जा रहा है। कई स्थानों पर बकाया बिजली बिल, लो वोल्टेज अथवा बिजली कटौती के कारण पेयजल आपूर्ति बाधित होती रहती है। आपूर्ति निर्बाध बनी रहे, इसके लिए सौर ऊर्जा से बिजली उपलब्ध कराने की पहल की जा रही है।
5 किलोवाट के ऑनग्रिड सोलर पैनल से तीन चरणों में होगा काम
जानकारी के अनुसार, प्रत्येक जल मीनार केंद्र पर पांच किलोवाट क्षमता का ऑनग्रिड सोलर पैनल लगाया जाएगा। ऑनग्रिड सोलर सिस्टम स्थापित होने के बाद न केवल पेयजल आपूर्ति सुचारू रूप से जारी रहेगी, बल्कि सौर ऊर्जा से उत्पादित अतिरिक्त बिजली को ग्रिड में भेजकर संबंधित ग्राम पंचायतें स्वयं का राजस्व भी अर्जित कर सकेंगी। यह कार्य वित्तीय वर्ष 2026-27 से 2028-29 के बीच तीन चरणों में पूरा किया जाएगा।
प्रति जल मीनार 4 लाख रुपये लागत, 50-50 के आधार पर वित्तीय प्रबंधन
प्रति जल मीनार सोलर पैनल लगाने, उसके रखरखाव और निगरानी पर चार लाख रुपये की लागत अनुमानित की गई है। इस व्यय का वहन दो प्रमुख मदों से किया जाएगा:
"सौर ऊर्जा के माध्यम से हर घर नल जल योजना से जलापूर्ति की कार्ययोजना तैयार की जा रही है। विभागीय निर्देशानुसार काम किया जाएगा।"
— आकाश सहनी, कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी, सहरसा
यह भी पढ़ें- एक बार फिर देश के मानचित्र पर लौट सकता है सहरसा लोकसभा क्षेत्र, 50% सीटें बढ़ने की चर्चा से जगी उम्मीद
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।