खुद आत्मनिर्भर बनने के बाद युवाओं को हुनर दे रहीं जीविका दीदियां, चनपटिया में चल रही पहल
Jeevika Women Self Reliance Bihar: जीविका और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन चनपटिया में युवाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर आत्मनिर्भर बना रहे हैं।

बीपीएम के अनुसार अब तक वेल्डिंग में 82, जिप्सम कारपेंटर में 85 और सिलाई मशीन ऑपरेटर में 58 युवक-युवतियों ने प्रशिक्षण लिया है।
संवाद सूत्र, चनपटिया (पश्चिमी चंपारण)। Chanpatia Skill Training Youth: समाज की महिलाएं जो कभी चंद पैसों के लिए दूसरों पर निर्भर रहती थीं, जीविका की व्यवस्था के बाद न केवल खुद आत्मनिर्भर बन रही हैं बल्कि स्वरोजगार और रोजगार के आंदोलन से युवाओं को जोड़कर उन्हें हुनरमंद भी बना रही हैं।
इसी सोच के साथ चनपटिया में जीविका और प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन की ओर से युवाओं को प्रशिक्षित कर रोजगार से जोड़ने की पहल की जा रही है। वर्ष 2024 में शुरू इस कार्यक्रम से अब तक 225 युवक-युवतियों को विभिन्न ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा चुका है।
ट्रेड, पात्रता और चयन
जीविका के बीपीएम मनोज कुमार ने बताया कि वेल्डिंग, ड्राई वाल फॉल सीलिंग यानी जिप्सम कारपेंटर और सिलाई मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
इसके लिए आठवीं पास होना अनिवार्य है और अभ्यर्थियों की आयु 18 से 30 वर्ष तय की गई है। प्रशिक्षण आवासीय व गैर आवासीय दोनों तरह से मिलता है और जीविका समूहों, ग्राम संगठनों व संकुल स्तरीय बैठकों के माध्यम से चयन होता है।
रोजगार और वेतन की स्थिति
पंचायत स्तर पर शिविर लगाकर भी युवाओं को जागरूक किया जाता है। बीपीएम के अनुसार अब तक वेल्डिंग में 82, जिप्सम कारपेंटर में 85 और सिलाई मशीन ऑपरेटर में 58 युवक-युवतियों ने प्रशिक्षण लिया है।
वेल्डिंग प्रशिक्षित 40 अभ्यर्थियों को रोजगार मिला है, जहां स्थानीय स्तर पर पांच से दस हजार और अन्य राज्यों में 18 से 26 हजार रुपये मासिक वेतन मिल रहा है।
स्वरोजगार और आत्मनिर्भरता
जिप्सम कारपेंटर में प्रशिक्षित 17 अभ्यर्थियों का कंपनियों में चयन हुआ है और उन्हें 10 से 18 हजार रुपये प्रतिमाह तक वेतन मिल रहा है।
सिलाई मशीन ऑपरेटर का प्रशिक्षण लेने वाली महिलाएं घर व दुकानों पर काम कर आमदनी अर्जित कर रही हैं और परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत कर रही हैं।
जीविका व प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन गरीब परिवारों के युवाओं को हुनरमंद बनाकर रोजगार व स्वरोजगार के अवसर दे रही हैं।
यह भी पढ़ें- पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से जुड़ेंगी सिवान की जीविका दीदियां, घरों पर लगेंगे 2 किलोवाट के सोलर प्लांट
यह भी पढ़ें- बिहार में जीविका दीदियों को मिला बड़ा जिम्मा, घर-घर पहुंचाएंगी PM सूर्य घर योजना
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।