विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Sep 05, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Bihar Politics: स्टेट लेवल के नेता ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ, चुनाव से पहले थाम लिया लालू का लालटेन

Published: Fri, 05 Sep 2025 12:15 PM (GMT+05:30)

बगहा से जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा ने राजद का दामन थाम लिया। उन्हें राजद के प्रदेश ...और पढ़ें

स्टेट लेवल के नेता ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ, चुनाव से पहले थाम लिया लालू का लालटेन
स्टेट लेवल के नेता ने छोड़ा नीतीश कुमार का साथ, चुनाव से पहले थाम लिया लालू का लालटेन

HighLights

  1. अभिषेक मिश्रा ने जदयू छोड़ राजद का दामन थामा
  2. प्रदेश अध्यक्ष ने माला पहनाकर किया स्वागत
  3. राजद में आने से बगहा में मिलेगी मजबूती

संवाद सहयोगी, बगहा। बगहा एक प्रखंड के पतिलार पंचायत के मुखिया पति व जदयू के प्रदेश महासचिव डॉ. अभिषेक कुमार मिश्रा नीतीश कुमार की जदयू को छोड़ राजद में शामिल हो गए हैं। उन्हें राजद के प्रदेश अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने पार्टी में शामिल कराया है। यह जानकारी राजद के जिला महासचिव कमलेश दुबे ने दी।

उन्होंने बताया कि अभिषेक कुमार मिश्रा अपने पंचायत के साथ-साथ अन्य पंचायत के मुखिया व सरपंच तथा अन्य समर्थकों के साथ पटना स्थित पार्टी कार्यालय पहुंचे थे। जहां प्रदेश अध्यक्ष के द्वारा उनका स्वागत अंग वस्त्र व माला पहनाकर किया गया। जदयू से राजद में आने से बगहा में पार्टी को और मजबूती आई है।

राजद कार्यालय में पार्टी की सदस्यता लेते मुखिया। सौ: पार्टी

राजद में शामिल होने पर वाल्मीकिनगर के पूर्व लोकसभा प्रत्याशी दीपक यादव, कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष संदीप कुमार सहनी उर्फ गोलू, नितेश राव (अध्यक्ष मुखिया संघ बगहा एक) जगरनाथ यादव (अध्यक्ष सरपंच संघ) मुखिया रौशन तिवारी, मुखिया प्रतिनिधि राजेश राव, दीपक पांडेय, मुखिया अमित वर्मा, रणविजय सिंह, मो आजाद,दुर्गेश ठाकुर, दिवाकर पाठक आदि ने मिश्रा को बधाई दी है।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कांग्रेस व राजद के विरुद्ध किया विरोध प्रदर्शन

दूसरी ओर, भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को परसौनी व चौतरवा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मां को अपशब्द कहने पर कांग्रेस व राजद के शीर्ष नेताओं की निंदा करते हुए प्रदर्शन किया। वहीं, "मां का अपमान नहीं सहेगा हिंदुस्तान" के नारे लगाए।

परसौनी में मंडल अध्यक्ष अरविंद कुमार दुबे के साथ बृजेश प्रसाद, चित्रा सिंह बाला, सुनील साह, बबलू कुमार मिश्र, सुदामा खरवार, विजय गाइन, विजय राव, अजय चौबे, शिव पूजन गुप्ता रहे।

वहीं, चौतरवा में मंडल अध्यक्ष अभिमन्यु शाही उर्फ दीपू शाही, तपन हालदार, प्रमोद प्रसाद, श्रीकांत हालदार, अमर प्रसाद, पप्पू राव, अमित मिश्र, आदित्य गाइन रहे।

थानाध्यक्ष राहुल कुमार सिंह ने बताया कि उक्त दोनों चौक पर प्रदर्शन शांतिपूर्ण रहा। प्रदर्शन के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटनाएं नहीं हुई। वहीं, एनएच 727 पर वाहनों का आना-जाना पूर्व की भांति जारी रहा।

यह भी पढ़ें- Bihar Politics: ...तो इन जातियों का है पूरा 'खेल', तेजस्वी की बात इसलिए नहीं मान रहे राहुल

यह भी पढ़ें- नीतीश को ज्वाइन करने का प्रोग्राम टला, दिग्गज नेता की होनी थी JDU में एंट्री; मगर अंतिम समय में...