Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बेतिया में खौफनाक मर्डर: 1 बच्चे की मां का शव 2 फीट पानी के नीचे जमीन में दफनाया; ऐसे खुला राज

    Updated: Sun, 04 May 2025 02:01 PM (IST)

    झौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख गांव में विवाहिता की हत्या करने के बाद ससुराल वालों ने उसका शव घर से कुछ दूर गाड़ दिया। हत्या के बाद मृतका के मायके वालों को सूचना दी कि उनकी बेटी गायब है। घटना की जानकारी पुलिस को देने के बाद युवती की हत्या का खुलासा हुआ। पुलिस ने मृतका के जेठ को हिरासत में लेकर जांच शुरू कर दी है।

    Hero Image
    घटना की जानकारी के बाद जुटी लोगों की भीड़

    जागरण संवाददाता, बेतिया। मझौलिया थाना क्षेत्र के मझरिया शेख गांव में ससुराल वालों ने गला दबा विवाहिता की हत्या कर शव को बोरी में भरकर जमीन में गाड़ दिया।

    रविवार की दोपहर पुलिस ने घर से करीब डेढ़ किलोमीटर की दूरी पर स्थित मझरिया मन से दो फीट पानी के नीचे जमीन में गड़ा शव बरामद किया।

    6 साल पहले हुई शादी

    पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भेज दिया है। मृतका की पहचान मझरिया शेख वार्ड पांच निवासी सनोज पासवान की पत्नी प्रमिला देवी (26) के रूप में की गई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    उसका मायका मझौलिया थाना क्षेत्र के हरपुर गढ़वा पंचायत के बथना गांव में है। प्रमिला की शादी छह वर्ष पहले सनोज पासवान से हुई थी। उसे पांच वर्ष का एक पुत्र है।

    घटना का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो सका है। दहेज के लिए हत्या करने की बात कही जा रही है। घटना के बाद ससुराल वाले घर छोड़ फरार है। पुलिस मृतका के जेठ मनोज पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

    देर रात मायके वालों को दी सूचना

    हरपुर गढ़वा पंचायत के सरपंच पति फिरोज देवान ने बताया कि स्वजन और ग्रामीणों से जानकारी मिली है कि रविवार की अलसुबह करीब तीन बजे ससुराल वालों ने मृतका के मायके में फोन कर बताया कि उसकी पुत्री गायब है।

    सूचना पर मायके वाले पुत्री के ससुराल पहुंचे तो वह नहीं थी। उनसे आसपास के लोगों ने बताया कि प्रमिला दो दिनों से नहीं दिख रही है। संदेह होने पर मायके वालों ने पुलिस को सूचना दी।

    पुलिस के आने की सूचना मिलते ही ससुराल वाले हुए फरार

    पुलिस के आने की जानकारी मिलते ही ससुराल वाले घर छोड़कर फरार हो गए। सूचना के बाद पुलिस पहुंची और जेठ मनोज पासवान को हिरासत में ले लिया।

    पूछताछ करने पर उसने पहले पुलिस को बलगराने का प्रयास किया। सख्ती से पूछताछ करने पर हत्या की बात स्वीकार की।

    जेठ की निशानदेही पर बरामद हुआ शव

    शव बरामद कराने के लिए पुलिस को इधर-उधर घूमाता रहा। करीब दो घंटे के मेहनत के बाद मनोज की निशानदेही पर शव बरामद किया गया। शव को बोरी में भरकर मन में दो फीट पानी के भीतर जमीन में गाड़ा गया था। दो दिन पूर्व हत्या करने की बात कही जा रही है।

    5 मई को है मृतका की ननद की शादी

    गौरतलब है कि पांच मई को मृतका की ननद की शादी है। शादी के एक दिन पहले शव बरामद होने से गांव में लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं।

    इस बावत मझौलिया थानाध्यक्ष विश्व मोहन चौधरी ने बताया कि महिला का शव बरामद किया गया है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का पता चलेगा। मामले की जांच की जा रही है।

    ये भी पढ़ें

    Kishanganj News: भारत-नेपाल बॉर्डर पर SSB ने म्यांमार के 6 युवकों को पकड़ा, बरामद हुए फर्जी कागजात

    राघोपुर में गंगा नदी में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से भाई की मौत, बहन की तलाश जारी