विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे May 04, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

राघोपुर में गंगा नदी में बड़ा हादसा, नहाने के दौरान डूबने से भाई की मौत, बहन की तलाश जारी

Published: Sun, 04 May 2025 11:39 AM (IST)

राघोपुर प्रखंड के जहांगीरपुर में नहाने के दौरान भाई-बहन गंगा नदी में डूब गए। स्थानीय लोगों की मदद से लड़के ...और पढ़ें

घटना की जानकारी मिलने के बाद नदीं की ओर जाते लोग
घटना की जानकारी मिलने के बाद नदीं की ओर जाते लोग

HighLights

  1. गंगा नदी में नहाने के दौरान डूबे भाई-बहन
  2. डूबने से भाई की मौत, बहन की खोजबीन जारी

संवाद सूत्र, राघोपुर। राघोपुर प्रखंड के रुस्तमपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत जहांगीरपुर में गंगा नदी में नहाने के दौरान भाई-बहन डूब गए। मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद घटना की जानकारी आसपास के लोगों को मिली। इसके बाद नदीं के पास लोगों की भीड़ एकत्र हो गई।

12 साल के आयुष की मौत

स्थानीय लोगों की मदद औक कड़ी मशक्कत के बाद नदी से 12 वर्षीय आयुष कुमार को बाहर निकाला गया। परिवार वालों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए पटना अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया। स्वजन का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अनुप्रिया की खोजबीन नदी में की जा रही।

घटना के बाद रोते-बिलखते स्वजन।

नहाने के दौरान डूबे भाई-बहन

मिली जानकारी के अनुसार जहांगीरपुर निवासी उदय सिंह के पुत्र आयुष कुमार और पुत्री अनुप्रिया अपनी मां के साथ गंगा नदी में स्नान करने के लिए गए थे। गंगा नदी में स्नान करने के क्रम में पैर फिसने की वजह से दोनों गहरे पानी में चले गए और दोनों भाई-बहन नदी में डूब गए।

लड़की की तलाश जारी

मौके पर मौजूद लोगों ने शोर मचाया, जिसके बाद ग्रामीण एवं परिवार वाले गंगा किनारे पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से आयुष कुमार को बाहर निकाला गया। इलाज के लिए उसे अस्पाताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, लड़की की तलाश अभी भी जारी है।

मौके पर मौजूद लोगों ने घटना की जानकारी रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार एवं एसडीआरएफ टीम को दी। स्थानीय लोगों की मदद से लड़की की खोज भी नदी में की जा रही है।

जहांगीरपुर में नहाने के दौरान भाई-बहन डूब गए। लड़के को स्थानीय लोगों के द्वारा बाहर निकाला गया। डॉक्टर ने जांच के बाद इसे मृत घोषित कर दिया। लड़की की खोजबीन की जा रही है।

धर्मेंद्र कुमार, रुस्तमपुर थाना अध्यक्ष

ये भी पढ़ें

Sitamarhi News: सीतामढ़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और स्कॉर्पियो की सीधी टक्कर में 3 लोगों की मौत

Patna News: मजदूर के भेष में आए CBI अधिकारी, सैन्य इंजीनियर को घूस लेते किया गिरफ्तार