विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बिहार: खेत में पराली जलाने से पहले पढ़ लें यह खबर, सैटेलाइट की रडार पर हैं आपके खेत; पकड़े गए तो नपेंगे किसान

Published: Sat, 14 Nov 2026 05:05 PM (IST)

पश्चिमी चंपारण में पराली जलाने वाले किसान अब सैटेलाइट की निगरानी में हैं, जिससे उन्हें कृषि योजनाओं से वंचित किया जा रहा है।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

एआई द्वारा जेनरेट इमेज।

HighLights

  1. पराली जलाने वाले किसान अब सैटेलाइट की निगरानी में।

  2. चिह्नित किसानों को कृषि योजनाओं से किया जा रहा वंचित।

  3. पराली प्रबंधन यंत्रों पर 75-80% तक अनुदान उपलब्ध।

जागरण संवाददाता, बेतिया। अब खेतों में धान एवं गन्ने के अवशेष को जलाने वाले किसान विभाग की नजर से नहीं बच सकेंगे। उन पर नजर सैटेलाइट के माध्यम से रखी जा रही है।

जिले में कहीं आग लगने की घटना होती है, तो सबसे पहले सैटेलाइट अलर्ट मिलता है। विभाग इसका स्थानीय स्तर पर सत्यापन कराता है। सत्यापन में यदि फसल जलाने की पुष्टी होती है, तो संबंधित किसान के विरुद्ध कार्रवाई की जाती है।

अभी तक पश्चिम चंपारण जिले में एक दर्जन से अधिक किसानों को चिह्नित किया गया है। ऐसे किसानों को कृषि की योजनाओं से वंचित किया गया है।

जिला कृषि विभाग से मिली जानकारी के अनुसार ऐसे किसानों को ब्लैकलिस्टेड करने की चेतावनी दी जा रही है। हालांकि, विभाग के कृषि कर्मियों के माध्यम से किसान पाठशाला, किसान गोष्ठी, किसान चैपाल, बैठकों एवं प्रशिक्षण कार्यक्रमों के जरिए किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन के वैकल्पिक उपायों की जानकारी दी जा रही है।

साथ ही, पराली जलाने की रोकथाम के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है। बावजूद इसके लिए कई किसान जानकारी के अभाव में पराली जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं।

मिट्टी की उर्वरा शक्ति और स्वास्थ्य पर पड़ता है प्रतिकूल प्रभाव

जानकार बताते हैं कि पराली जलाने से खेतों की मिट्टी की उर्वरा शक्ति एवं गुणवत्ता प्रभावित होती है, जिससे फसलों के उत्पादन पर प्रतिकूल असर पड़ता है।

इसके कारण वायु प्रदूषण बढ़ता है तथा ग्रीनहाउस गैसों का उत्सर्जन होता है, जो जलवायु परिवर्तन और पर्यावरणीय असंतुलन को बढ़ावा देता है। पराली जलाने से निकलने वाला धुआं मानव स्वास्थ्य के साथ-साथ जीव-जंतुओं के लिए भी हानिकारक है।

पराली प्रबंधन के यंत्रों पर 75 से 80 प्रतिशत तक अनुदान

जिले में लगभग 1.49 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में गन्ने की खेती होती है, जबकि खरीफ 2026 में लगभग 1.31 लाख हेक्टेयर क्षेत्र में धान की खेती की गई है।

किसानों को पराली प्रबंधन के लिए प्रोत्साहित करने के लिए सरकार की ओर से फसल अवशेष प्रबंधन से संबंधित कृषि यंत्रों की खरीद पर 75 से 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जा रहा है।

धान की पराली जलाने से इन तत्वों की होती है हानी

  • नाइट्रोजन - 13.75 किलोग्राम
  • फास्फोरस - 5.75 किलोग्राम
  • पोटाश - 55 किलोग्राम
  • सल्फर - 3 किलोग्राम
  • सबसे ज्यादा जैविक कार्बन -1000 किलाग्राम

यह भी पढ़ें- West Champaran: आवास योजना के इन लाभार्थियों पर दर्ज होगी FIR, वसूली जाएगी राशि; BDO ने दिए निर्देश

किसानों को गन्ना एवं धान की परानी नहीं जलाना चाहिए। इससे भूमि उर्वरा शक्ति घटती है। यदि कोई किसान ऐसा करते हैं, तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वे हर हाल में पकड़ में आएंगे।

-

सरफराज असगर, जिला कृषि पदाधिकारी पश्चिम चंपारण

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।