विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

बगहा रिलायंस मार्ट में शॉर्ट सर्किट से विस्फोट, बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलसा

Published: Sat, 28 Nov 2026 05:05 PM (IST)

बगहा के रिलायंस मार्ट में बिजली सप्लाई ठीक करते समय शॉर्ट सर्किट से जोरदार विस्फोट हो गया। इसमें मुजफ्फरपुर के एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री अजीत कुमार गंभीर रूप से झुलस गए, जिनकी हालत गंभीर बनी हुई है।

पश्चिम चंपारण के अस्पताल में बिजली मिस्त्री का चल रहा इलाज। जागरण

पश्चिम चंपारण के अस्पताल में बिजली मिस्त्री का चल रहा इलाज। जागरण 

HighLights

  1. बगहा रिलायंस मार्ट में बिजली ठीक करते समय विस्फोट हुआ।

  2. मुजफ्फरपुर के अजीत कुमार गंभीर रूप से झुलस गए।

  3. अस्पताल में भर्ती, हालत गंभीर, बेहतर इलाज की संभावना।

संवाद सहयोगी, बगहा (पश्चिम चंपारण)। बिजली की सप्लाई दुरुस्त करने पहुंचे बिजली मिस्त्रियों को क्या पता था कि जिस काम को वे रोजमर्रा की तरह कर रहे हैं, वही अचानक हादसे की वजह बन जाएगा।

बगहा नगर स्थित रिलायंस मार्ट में शनिवार को बिजली सप्लाई ठीक करने के दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हो गया। इससे जोरदार विस्फोट हुआ और वहां काम कर रहा एक प्राइवेट बिजली मिस्त्री गंभीर रूप से झुलस गया। हादसे के बाद मार्ट परिसर में अफरातफरी मच गई।

सप्लाई ठीक करते समय हुआ हादसा

बिजली सप्लाई की सर्विसिंग के लिए मुजफ्फरपुर से 10 प्राइवेट बिजली कर्मियों की टीम बगहा पहुंची थी। टीम के सदस्य मार्ट में बिजली व्यवस्था दुरुस्त करने में जुटे थे।

इसी दौरान अचानक शॉर्ट सर्किट हुआ और विस्फोट हो गया। इसकी चपेट में आने से मुजफ्फरपुर जिले के कांटी निवासी 30 वर्षीय अजीत कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। हादसे में अन्य बिजली कर्मी सुरक्षित बताए जा रहे हैं।

आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया

घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए जख्मी मिस्त्री को अनुमंडलीय अस्पताल बगहा पहुंचाया। हादसे की जानकारी मिलते ही मार्ट परिसर में लोगों और कर्मियों की भीड़ जुट गई। कुछ देर तक वहां अफरातफरी का माहौल बना रहा।

चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा इलाज

अस्पताल में चिकित्सकों ने अजीत कुमार का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें गहन निगरानी में रखा है। डॉ. पुष्पराज ने बताया कि जख्मी की स्थिति गंभीर बनी हुई है। चिकित्सकों की टीम लगातार उपचार कर रही है। स्थिति में सुधार नहीं होने पर बेहतर इलाज के लिए रेफर किया जा सकता है।

बिजली सप्लाई का काम प्रभावित

हादसे के बाद रिलायंस मार्ट में बिजली सप्लाई दुरुस्त करने का काम प्रभावित हुआ। फिलहाल शॉर्ट सर्किट होने के कारणों की जांच की जा रही है। घटना के बाद से मार्ट परिसर में सुरक्षा और बिजली व्यवस्था को लेकर भी चर्चा होती रही।

यह भी पढ़ें- 21 दिन की बेटी को छोड़ दुनिया से विदा हुआ पिता, बगहा में बकरे को बचाने में गई जान

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।